Homeउत्तराखंड'बीबी अभी जिंदा है', मौत की अफवाहों के बीच इस अनोखे अंदाज...

‘बीबी अभी जिंदा है’, मौत की अफवाहों के बीच इस अनोखे अंदाज में नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, देखें VIDEO


International

oi-Bhavna Pandey

Benjamin Netanyahu Alive: इजराइल ईरान के बीच चल रहे युद्ध की बची अचानक ये दावा किए जाने लगा है कि Benjamin Netanyahu की मौत हो गई है। मौत की अफवाहों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री ने खुद सामने आकर इन दावों की हवा निकाल दी।

एक नए वीडियो में वह आराम से कॉफी शॉप में कॉफी पीते नजर आए, मजाक करते हुए अपनी उंगलियां कैमरे के सामने दिखाईं और कहा-“लोग कह रहे हैं बीबी मर गया है… आप भी यही पूछने आए हैं क्या?” यह वीडियो सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी अफवाहों के बीच जारी किया गया है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चल रही मौत और एआई वाली अटकलों पर विराम लग गया।

Benjamin Netanyahu

इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर ईरान युद्ध संबंधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया। कुछ सोशल मीडिया पर उनके एक पुराने वीडियो को लेकर यह दावा किया गया था कि उनके दाहिने हाथ में छठी उंगली दिखाई दे रही है, जिसे कुछ यूजर्स ने एआई से बनी तस्वीर की गड़बड़ी बताया था। इसी के बाद उनकी मौत तक की अफवाहें फैलने लगी थीं।

कॉफी की चुस्कियां ले‍ते हुए नेतन्याहू बोले- बीबी अभी जिंदा है

कॉफी पीते हुए नेतन्याहू ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि बीबी (उनके निकनेम) मर गया है। क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?’ उन्होंने अपने दोनों हाथ कैमरे के सामने दिखाते हुए जोड़ा, ‘लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं।’

देशवासियों की हिम्मत की तारीफ

नेतन्याहू ने वीडियो में कॉफी और अपने देशवासियों के प्रति प्रेम जताया। उन्होंने युद्धकाल में इजरायली नागरिकों की हिम्मत और धैर्य की सराहना की, और कहा, ‘हमारे देश के लोगों का यही जज्बा मुझे, सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों और मोसाद को ताकत देता है।’ ईरान और लेबनान में इजरायली सेना की सख्त कार्रवाई जारी होने का जिक्र करते हुए, उन्होंने सुरक्षा कारणों से अधिक जानकारी देने से मना किया।

नेतन्याहू ने नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

नेतन्याहू ने नागरिकों से अपील की कि वे बाहर निकलते समय ताजी हवा लें, लेकिन हमेशा सुरक्षित शेल्टर के करीब रहें और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करते रहें। वीडियो के अंत में, उन्होंने कॉफी शॉप के अटेंडेंट से चुटकी लेते हुए कहा, ‘कॉफी के लिए धन्यवाद, यह शानदार है… बस इसकी कैलोरी को लेकर थोड़ा शक है।’

पीएमओ ने भी खारिज की मौत की अफवाह

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया था। पीएमओ ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी हत्या की खबरें फर्जी हैं।

ईरान की चेतावनी और हमलों का दावा

इधर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हवाले से Fars News Agency ने नेतन्याहू को कड़ी चेतावनी दी है। आईआरजीसी ने कहा कि अगर नेतन्याहू जीवित हैं तो उनका पीछा जारी रहेगा।

रविवार को आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने इराक के एरबिल स्थित अल-हरीर एयरबेस और कुवैत के अली-अल सलेम व अरिफजान सैन्य ठिकानों सहित अमेरिका के तीन ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस कार्रवाई को “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4” की 52वीं लहर बताया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments