Homeटेक्नोलॉजीबुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जेल से बाहर निकला मोनू मानेसर: हरियाणा से...

बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जेल से बाहर निकला मोनू मानेसर: हरियाणा से काफिला लेकर पहुंचे समर्थक; नासिर-जुनैद हत्याकांड में ढाई साल से बंद था – Bharatpur News


नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोप में सेवर जेल में बंद मोनू मानेसर ढाई साल बाद बाहर आया।

राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को मोनू मानेसर भरतपुर की सेवर जेल से बाहर आया। मोनू मानेसर को लेने के लिए हरियाणा से बड़ी संख्या में समर्थक और गोसेवक भरतपुर पहुंचे थे।

.

शाम करीब 7.30 बजे मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर जेल से बाहर लाया गया। इसके बाद मोनू काले रंग की गाड़ी में बैठकर रवाना हो गया। इस दौरान सड़क के एक तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

मोनू मानेसर के वकील नवीन कुमार जांगड़ा ने बताया- ढाई साल के बाद मोनू मानेसर जेल से रिहा हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट से मोनू को 5 मार्च को जमानत मिल गई थी।

बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर गांव का रहने वाला मोहित यादव उर्फ मोनू गोरक्षक और बजरंग दल से जुड़ा रहा है। साल 2023 में उस पर गोतस्करी के शक में नासिर और जुनैद की हत्या कर शव जलाने का आरोप है।

मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर जेल से बाहर निकाला गया और पूरी सुरक्षा के साथ गाड़ी में बैठाकर रवाना किया गया।

मोनू मानेसर को देखने सड़क पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक समर्थक ने जय गो माता, जय श्री राम के नारे लगाए।

मोनू मानेसर को देखने सड़क पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक समर्थक ने जय गो माता, जय श्री राम के नारे लगाए।

मोनू काले रंग की गाड़ी में बैठकर रवाना हुआ तो समर्थक दौड़ते हुए उसका वीडियो बनाते रहे।

मोनू काले रंग की गाड़ी में बैठकर रवाना हुआ तो समर्थक दौड़ते हुए उसका वीडियो बनाते रहे।

मोनू मानेसर के साथ समर्थकों की गाड़ियों का काफिला भी रवाना हुआ।

मोनू मानेसर के साथ समर्थकों की गाड़ियों का काफिला भी रवाना हुआ।

जुनैद और नासिर की हत्या कर जलाए थे शव हरियाणा के भिवानी में 16 फरवरी, 2023 को जली हुई गाड़ी में दो लाशें मिली थी। छानबीन में पता चला कि ये लाशें जुनैद (35) और नासिर (28) की थी, जो राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका गांव (पहले भरतपुर जिले में) के रहने वाले थे। हरियाणा के गोरक्षकों पर उनकी हत्या का आरोप लगा। इनमें सबसे चर्चित नाम मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव का था।

जुनैद और नासिर के घरवालों ने 16 फरवरी को मोनू समेत 5 लोगों के खिलाफ अपहरण की नामजद FIR दर्ज कराई थी। परिवार ने आरोप लगाया कि नासिर और जुनैद को 15 फरवरी को उनके गांव से किडनैप किया गया था। 22 फरवरी को राजस्थान पुलिस ने 8 आरोपियों की फोटो जारी की, उनमें मोनू का नाम नहीं था।

6 जून को चार्जशीट में मोनू का नाम शामिल किया गया। इसके अलावा रिंकू सैनी, गोगी, मोनू राणा और अनिल मुलथाना भी आरोपी बनाए हए। इन पर गायों की तस्करी के शक में नासिर और जुनैद को अगवा करने का आरोप लगा था। हरियाणा पुलिस ने 12 सितंबर 2023 को मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था।

मोनू की गिरफ्तारी का पता चलते ही राजस्थान पुलिस भी कोर्ट पहुंच गई थी। उसे जेल ले जाने से पहले ही राजस्थान पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी। इसके बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया था।

untitled design 3717535541301756046687 1772896089

जुनैद-नासिर हत्याकांड के अलावा मोनू पर और भी केस…

1. पटौदी में हत्या की कोशिश का मामला हरियाणा के गुरुग्राम में पटौदी की बाबरशाह कॉलोनी में 6 फरवरी 2023 को दो समुदायों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें 4 लोग घायल हुए, जिनमें से एक को गोली लगी थी। मोनू पर गोली चलाने का आरोप लगा। उस पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। हालांकि, इस मामले में उसे जमानत मिल चुकी है। केस अभी चल रहा है।

2. नूंह हिंसा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई 2023 को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। यात्रा से पहले मोनू मानेसर ने वीडियो जारी कर कहा था कि 31 जुलाई को वो ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होगा। उसने लोगों से भी यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद नूंह से भी दूसरे समुदाय ने मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर चैलेंज किया।

इसके बाद मोनू का एक और वीडियो सामने आया। जिसमें कहा गया- ‘बोला है तो आना ही पड़ेगा।’ इसी को लेकर पुलिस ने मोनू को भड़काऊ भाषण देने का आरोपी बनाया था। हालांकि, 16 अक्टूबर को नूंह कोर्ट मोनू को जमानत दे चुका है।

grnashir junaid 24082025 slide21756046717 1772896146



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments