Homeराजनीतिबेंगलुरू में भारी बारिश बढ़ाएगी जोखिम! Bescom ने जारी किया इमरजेंसी चेतावनी,...

बेंगलुरू में भारी बारिश बढ़ाएगी जोखिम! Bescom ने जारी किया इमरजेंसी चेतावनी, क्या आपके लिए है खतरा?


India

oi-Bhavna Pandey

Bengaluru pre-monsoon rain dangerous: बेंगलुरु इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी (Bescom) ने शहर में चल रही प्री-मॉनसून बारिश और तेज़ हवाओं के मद्देनजर निवासियों के लिए इररजेंसी सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने नागरिकों से बिजली के खंभों और तारों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि बदलते मौसम से बिजली संबंधी ख़तरों का जोखिम बढ़ गया है।

यह चेतावनी 21 मार्च, 2026 को दोपहर में जारी की गई। पिछले कुछ दिनों से बिजली संबंधी ख़तरे बढ़े हैं। बेस्कॉम ने आगाह किया है कि लोग क्षतिग्रस्त, झुके हुए बिजली के खंभों, खराब पावर लाइनों, अथवा उन जगहों से दूर रहें जहाँ पेड़ की टहनियां बिजली के बुनियादी ढ़ाचेपर गिर गई हों। ऐसे में बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफार्मर से दूरी बनाए रखना ज़रूरी है।

Bengaluru pre-monsoon rain dangerous

बेस्कॉम के बयान के अनुसार, “तेज़ हवा और बारिश के दौरान बिजली के तार टूटने और गिरने की बहुत अधिक आशंका होती है। जनता को सख़्त हिदायत दी जाती है कि वे ऐसे पेड़ों के नीचे खड़े न हों जिनसे बिजली की लाइनें गुज़रती हैं, और ऐसे मौसम में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास जाने से बचें।”

अधिकारियों ने नागरिकों से गिरी हुई बिजली लाइनों, टूटे खंभों या किसी भी अन्य बिजली संबंधी ख़तरे की तुरंत सूचना देने को कहा है। निवासी नज़दीकी बेस्कॉम उप-मंडल से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन 1912 पर कॉल करें। उपभोक्ता WhatsApp नंबरों पर तस्वीरें/वीडियो भेजकर त्वरित टीमों की मदद कर सकते हैं।

बारिश और तेज़ हवाओं से तारों के टूटने और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ता है, जिससे जन जागरूकता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है। यह सलाह निचले इलाकों या पुराने बिजली के बुनियादी ढाँचे वाले निवासियों के लिए खास है, जहाँ खंभे पहले से ही कमज़ोर हो सकते हैं। जनता को DIY मरम्मत भी नहीं करनी चाहिए।

क्षतिग्रस्त खंभों के पास न जाएं; केवल प्रशिक्षित कर्मी ही सुरक्षित रूप से ऐसी स्थिति संभाल सकते हैं। मॉनसून सीज़न की तैयारी में, बेस्कॉम ने सतर्कता का महत्व दोहराया है। बेंगलुरु भर में दुर्घटनाओं को रोकने तथा सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी बिजली संबंधी ख़तरे की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments