Homeट्रैवल'बेईमान है भाजपा', बिहार राज्‍यसभा चुनाव में महागबंधन को मिली करारी हार...

‘बेईमान है भाजपा’, बिहार राज्‍यसभा चुनाव में महागबंधन को मिली करारी हार पर बौखलाए तेजस्‍वी यादव


Bihar

oi-Bhavna Pandey

Bihar Rajya Sabha Elections 2026: बिहार में राज्यसभा की पांप सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी बीच विधानसभा से बाहर निकलते ही राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने ‘धनतंत्र’ और ‘मशीन तंत्र’ का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया है। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि अगर उनके दल के विधायकों ने साथ नहीं छोड़ा होता तो महागठबंधन की जीत सुनिश्चित थी।

‘बेईमान है भाजपा’

विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में तेजस्‍वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने धनबल और दबाव की राजनीति के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने धनतंत्र और मशीन तंत्र का दुरुपयोग कर किसी को डराकर और किसी को खरीदकर राजनीति की जो परंपरा शुरू की है, उसका अंत एक दिन जरूर होगा।” तेजस्वी ने यह भी दोहराया कि वे हमेशा बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों।

Bihar Rajya Sabha Elections 2026

‘हमने लड़ाई लड़ी और उनके सामने झुके नहीं’

राज्यसभा चुनाव के गणित को समझाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के पास आवश्यक संख्या से छह विधायक कम थे, जबकि एनडीए भी पाँचवीं सीट के लिए तीन विधायकों की कमी से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, “महागठबंधन की स्ट्रेंथ 35 थी। हम लोगों के पास छह विधायक कम थे और एनडीए के पास तीन विधायक कम थे। इसके बावजूद हमने लड़ाई लड़ी और उनके सामने झुके नहीं।”

चार विधायकों की अनुपस्थिति पर बाद में होगी समीक्षा

मतदान के दौरान चार विधायकों के अनुपस्थित रहने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पूरे मामले की समीक्षा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा, “जो चार लोग मतदान में नहीं पहुंचे, इस बारे में हम बाद में प्रतिक्रिया देंगे। कौन से विधायक क्यों नहीं आए और इसके पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और बीजेपी की नीतियों का विरोध करना है।

सहयोगी दलों के समर्थन का भी किया जिक्र

तेजस्वी यादव ने बताया कि इस चुनाव में महागठबंधन को All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen के पाँच विधायकों और Bahujan Samaj Party के एक विधायक का समर्थन मिला था। उन्होंने दावा किया कि अगर उनके कुछ विधायकों ने “धोखा” नहीं दिया होता, तो महागठबंधन की जीत तय थी।

अनुपस्थित विधायकों से हुए नाराज

अनुपस्थित विधायकों को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अगर कोई नहीं आया है तो आप सभी जानते हैं कि बीजेपी का चरित्र क्या है।”

NDA उम्मीदवार की मिली जीत

जानकारी के अनुसार, पाँचवीं सीट महागठबंधन के खाते में जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक के मतदान में भाग नहीं लेने के कारण यह सीट भी एनडीए के खाते में चली गई। द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर एनडीए के पांचवें उम्मीदवार Shivesh Kumar विजयी घोषित किए गए। हालांकि बिहार राज्यसभा चुनाव के नतीजों की आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी होना बाकी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments