Homeराजनीतिबॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस संग दुष्कर्म की कोशिश, मिली 'गंदी' धमकी, बयां...

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस संग दुष्कर्म की कोशिश, मिली ‘गंदी’ धमकी, बयां किया ऐसा भयानक दर्द और खोली पोल


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Ayesha Khan: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस आयशा खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है जिसने मनोरंजन जगत के ग्लैमर के पीछे छिपे कड़वे सच को सामने ला दिया है।

इंडस्ट्री को लेकर आयशा खान का शॉकिंग खुलासा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आयशा खान ने बताया है कि एक महिला सेलिब्रिटी होने के कारण उन्हें रोजाना ऑनलाइन उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणियों और यहां तक कि रेप की धमकियों तक का सामना करना पड़ता है।

Ayesha Khan

आयशा खान ने खोली ग्लैमर वर्ल्ड की पोल

आयशा खान ने ये भी खुलासा किया है कि उनके साथ एक बार दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। वहीं एक फिल्म शूट के दौरान एक स्पॉट बॉय द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक वॉइस नोट्स ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था।

‘कपड़ों से लोगों को समस्या हो जाती है’

-इंटरव्यू के दौरान जब आयशा खान से ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और सोशल मीडिया प्रेशर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने लुक्स पर भरोसा है लेकिन ऑनलाइन माहौल बेहद परेशान करने वाला है।

-एक्ट्रेस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों को लगातार सेक्शुअलाइज किया जाता है। एक्ट्रेस के मुताबिक वह अगर सामान्य कपड़े जैसे टॉप या स्कर्ट भी पहन लेती हैं, तब भी लोगों की आपत्तिजनक प्रतिक्रियाएं शुरू हो जाती हैं। इस वजह से उन्हें हर पोस्ट डालने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।

आयशा खान को मिलती हैं गंदी धमकियां

-आयशा खान ने कहा कि किसी महिला को सिर्फ इसलिए खुद को सीमित करना पड़े क्योंकि लोग उसे गलत नजर से देखते हैं, ये बेहद दुखद स्थिति है। आयशा खान ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर रोजाना रेप की धमकियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि ये इतना आम हो चुका है कि अब लोग इसे गंभीरता से लेना भी बंद कर चुके हैं।

-आयशा खान के मुताबिक ट्रोलर्स हर प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हैं। अक्सर इंटरव्यू या पब्लिक अपीयरेंस के दौरान भी इसी तरह के सवाल और टिप्पणियां सामने आती रहती हैं। आयशा खान का मानना है कि ये समस्या नई नहीं है बल्कि लंबे समय से समाज में मौजूद है।

दुष्कर्म की कोशिश का दर्दनाक अनुभव

-बातचीत के दौरान आयशा खान ने अपने जीवन की सबसे भयावह घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की जा चुकी है। आयशा खान ने कहा कि वह उस घटना को बार-बार याद नहीं करना चाहतीं क्योंकि कुछ पल आज भी उन्हें अंदर तक झकझोर देते हैं।

-आयशा खान के अनुसार अगर आज वह जितनी सुरक्षित और पहचान वाली स्थिति में हैं, उतनी तब नहीं होतीं तो शायद ऐसी घटना दोबारा भी हो सकती थी।

शूटिंग सेट पर हुई परेशान करने वाली घटना

-आयशा खान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना भी लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि एक दिन सेट पर मौजूद रहते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम चेक किया, जहां लंबे समय से आ रहे मैसेज और वॉइस नोट्स पर उनका ध्यान गया।

-बाद में एक्ट्रेस को पता चला कि ये मैसेज सेट के ही एक स्पॉट बॉय की तरफ से भेजे जा रहे थे। ये जानकर वह बुरी तरह घबरा गई थीं और तुरंत अपने पिता को पूरी बात बताई थी। शिकायत के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई थी जिसके बाद उन्हें राहत मिली थी।

कास्टिंग काउच और रिजेक्शन का किया सामना

आयशा खान ने ये भी स्वीकार किया कि इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच और लगातार रिजेक्शन जैसी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दम पर करियर आगे बढ़ाया।

टीवी से फिल्मों तक आयशा खान का सफर

-आयशा खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। वह एकता कपूर के फेमस शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘बालवीर रिटर्न्स’ शो में काम किया और साल 2022 में तेलुगू फिल्म ‘मुखचित्रम’ से फिल्मों में कदम रखा था।

-आयशा खान को असली पहचान रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मिली जिसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली। हाल के समय में वह ‘किस किसको प्यार करूं 2’ मूवी, फिल्म ‘धुरंधर’ के आइटम सॉन्ग शरारत, ‘जाट’ और ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

ग्लैमर के पीछे की सच्चाई

आयशा खान का ये खुलासा एक बार फिर दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री की चमकदार दुनिया के पीछे कई कलाकार व्यक्तिगत संघर्षों और मानसिक दबावों से जूझते हैं। उनकी बातों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments