उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सऊदी स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर सहायता देने की मांग की है। नागपुर के अब्दुल आसिम खान और डॉ. याह्या हुनानी को मस्जिद अल हरम में नमाज के दौरान हिरासत में लिया गया। परिवार के अनुसार अरबी भाषा न समझ पाने से गलतफहमी हुई। दोनों पर बिना कंपनी लाइसेंस के ब्रोकरेज गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें अल शुमैसी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… नचम्मई न्यूक्लियर पावर प्लांट संभालने वाली पहली महिला आरएम नचम्मई देश के एक फंक्शनल न्यूक्लियर पावर प्लांट की कमान संभालने पहली महिला बन गई हैं। नचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन की यूनिट 3 और 4 को बतौर चीफ सुपरिंटेंडेंट संभालेंगी। परमाणु ऊर्जा प्रणाली में यह पद तकनीकी रूप से सबसे गहन और जिम्मेदारी वाला माना जाता है।
Source link
भास्कर अपडेट्स: उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया
RELATED ARTICLES



