India
oi-Sohit Kumar
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा दिए गए ‘सांप’ वाले बयान ने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) ने इस पर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए इसे कांग्रेस की हताशा बताया है। नबीन ने सीधे तौर पर गांधी परिवार को घेरते हुए कहा कि खड़गे जी के मुंह से निकलने वाले शब्द दरअसल सोनिया और राहुल गांधी के हैं, जो रिमोट कंट्रोल से चलते हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित ‘सांप’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नबीन ने ANI से बातचीत के दौरान कहा कि यह पूरी तरह से लोगों को सांप्रदायिक रूप से भड़काने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब-जब मर्यादा लांघती है, जनता बीजेपी को जीत का ताज पहनाती है।

नबीन ने कहा कि, ‘पहले ये गांधी परिवार के शब्द थे, अब खरगे जी के मुंह से निकल रहे हैं। सोनिया और राहुल गांधी किसी भी व्यक्ति को रिमोट से कंट्रोल करते हैं। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने जब भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जनता ने हमें और मजबूती से सत्ता सौंपी है।’
#WATCH | On Mallikarjun Kharges Snake remark, BJP National President Nitin Nabin says, “The statements hes made are purely aimed at communally inciting people… It was the Gandhi familys words, now its coming out of Kharge jis mouth… Rahul and Sonia Gandhi and their… pic.twitter.com/9Bc2eYKzop
— ANI (@ANI) April 9, 2026 “>
बंगाल और केरल में ‘मैच फिक्सिंग’ का खेल खत्म
आगामी विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल और केरल में जीत का भरोसा जताया। बंगाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 2016 से 2021 तक हमारा वोट शेयर 38% तक पहुंच गया है और इस बार हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे। वहीं केरल को लेकर उन्होंने एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया। नबीन ने कहा, ‘केरल के लोग इस फिक्सिंग से तंग आ चुके हैं। हमारा वोट बैंक 2% से बढ़कर 20% हो गया है, जनता अब बीजेपी को एक सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।’
राहुल गांधी के ‘सेटिंग’ वाले आरोपों पर पलटवार
राहुल गांधी द्वारा बीजेपी और एलडीएफ के बीच ‘सेटिंग’ के आरोपों पर नितिन नबीन ने उन्हें कमजोर ज्ञान वाला नेता बताया। उन्होंने सवाल किया कि अगर सेटिंग है, तो पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में कांग्रेस और कम्युनिस्ट गठबंधन में क्यों हैं? उन्होंने सबरीमाला मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और पूछा कि राहुल गांधी इस संवेदनशील विषय पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं? नबीन ने स्पष्ट किया कि बीजेपी का सपना ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ है और वे कम्युनिस्ट सिस्टम को पूरी तरह उखाड़ फेंकेंगे।
एक्टर विजय की एंट्री और असम चुनाव पर BJP की दोटूक
साउथ के सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय की राजनीति में एंट्री पर नबीन ने नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में ‘फुल टाइम’ पिच पर समय बिताना पड़ता है, पार्ट-टाइम से काम नहीं चलता। उन्होंने साफ किया कि तमिलनाडु में बीजेपी का गठबंधन AIADMK के साथ है। वहीं असम चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस वहां पूरी तरह निराश और हताश है और बीजेपी अपने पिछले प्रदर्शन से भी बेहतर परिणाम लेकर आएगी। पवन खेड़ा के मामले पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर शब्दों की मर्यादा के साथ-साथ कड़ा स्टैंड लेना हमारा कर्तव्य है।
-

Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के ‘जहरीले सांप’ और ‘अनपढ़’ वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार
-

Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी
-

‘मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज
-

SDM Jyoti Maurya: ‘2 महीने में होगा तलाक’, सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ?
-

Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी?
-

Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं?
-

RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस
-

Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात?
-

Navjot Kaur Love Story : ‘स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu’, मस्त है प्रेम कहानी
-

US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह
-

Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?
-

RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे
-

Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR



