Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
YouTuber Anurag Doval UK07 उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल UK07 के सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप मचा हुआ है। अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इस वीडियो को अपना आखिरी वीडियो बताया है।
साथ ही अपने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाये। यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इस वीडियो में कई खुलासे किए।बताया जा रहा है कि वे कई समय से मानसिक दबाव को झेल रहे है। जो कि उनके वीडियो से भी साफ हो गया है। जिससे पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर बाइकर अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर The UK07 Rider नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं। वे बिग बॉस सीजन 17 का भी हिस्सा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से अनुराग सोशल मीडिया से गायब थे। अब अचानक सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है। इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में वो बात करते हुए वह कई बार रोते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा इंसान जीवन में पैसे चाहे कितने भी कमा ले लेकिन जरूरी नहीं कि उसे खुशियां भी मिले। उन्होंने कहा फेमस होना और स्टारडम होना इतना ही अच्छा है उतना ही बड़ा अभिशाप भी है। उन्होंने हाल के पारिवारिक रिश्तों में आए परेशानियों का ख़ुलासा किया।
उन्होंनेअपने परिवार के लोगों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपना आखिरी वीडियो बताया। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो के बाद प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।उत्तराखंड के डोईवाला निवासी यूट्यूबर्स बाइकर्स के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फैन्स मौजूद हैं।
big boss 17 से आने के बाद उनके फॉलोअर्स में काफी बढ़ोतरी हुई। उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन और यूट्यूब पर 7.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर भी 1.5 मिलियन फॉलोअर हैं। बताया जा रहा है कि वे कई समय से मानसिक दबाव को झेल रहे है। जो कि उनके वीडियो से भी साफ हो गया है।
-

Dehradun News होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद, जमकर हुआ बवाल, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने उठाया ये कदम
-

Vijay Crishna RIP: देश की सबसे अमीर महिलाओं में एक हैं एक्टर विजय की पत्नी, Net Worth जानकर फट जाएंगी आंखें
-

श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी और पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू पर सोशल मीडिया पर गलत सूचना देने का आरोप लगाया गया
-

Chandra Grahan 2026 : ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियां नहीं छोड़ेंगी
-

PM Kisan Yojana: होली के बाद मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, खाते में आएंगे सीधे 3000 रुपये?
-

Israel Iran War: पत्नी को बिना बताए मौज उड़ाने गए थे दुबई, जंग में अटके तो खुली पोल
-

Rajya Sabha Candidate:कौन हैं लक्ष्मी वर्मा, किस जाति से? इकलौती महिला उम्मीदवार को BJP क्यों भेज रही राज्यसभा
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार
-

Moni Nain कौन हैं? TTE ने ऑन ड्यूटी किया ऐसा ‘कांड’! Indian Railway ने लगा दी क्लास-कहां तैनात?
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Chandra Grahan 2026 Sutak Time: भूलकर गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम वरना बच्चे को होगा खतरा
-

Iran vs USA: ईरान पर अटैक कर बुरे फंसे ट्रंप, खतरे में कुर्सी! सड़क पर अमेरिकी जनता, रॉयटर्स के सर्वे में दावा



