Homeटेक्नोलॉजीमहाराष्ट्र के पालघर में केमिकल-प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव: इलाके...

महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल-प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव: इलाके में मची अफरा-तफरी, 2600 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया


पालघर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोइसर की भगेरिया केमिकल्स कंपनी में केमिकल रिसाव से पूरे इलाके में धुंध फैल गई।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक केमिकल प्लांट में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ओलियम गैस का रिसाव हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और आपातकालीन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू टीमें प्लांट से गैस रिसाव रोकने की कोशिश में लगी हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके से करीब 2600 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

गैस लीकेज के बाद इलाके में मची अफरातफरी।

गैस लीकेज के बाद इलाके में मची अफरातफरी।

लोग मास्क-रुमाल लगाकर भागते नजर आए।

लोग मास्क-रुमाल लगाकर भागते नजर आए।

फायर ब्रिगेड के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू में जुटीं।

फायर ब्रिगेड के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू में जुटीं।

पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने बताया- बोइसर स्थित भगेरिया केमिकल्स कंपनी में सोमवार दोपहर 2 बजे ओलियम गैस लीक होने की सूचना मिली।

जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल रिसाव जारी है। ओलियम गैस के कारण बोइसर के ऊपर सफेद धुएं जैसा बादल बन गया है।

उन्होंने बताया कि हवा की दिशा में आने वाले रिहायशी और औद्योगिक इलाकों को खाली कराया जा रहा है और इलाके में नाकाबंदी भी की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे हवा और धुएं की दिशा के विपरीत ओर जाएं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और घबराएं नहीं।

——————————————————-

महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट, 21 डॉयरेक्टर्स के खिलाफ केस, 9 गिरफ्तार:दो और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

19 1772461296

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए धमाके से घायल दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments