उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में गुरुवार रात 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। घटना रात करीब 8 बजे की है, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है। बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसमें अब तक करीब 30 फीट खुदाई हो चुकी है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। खेलते-खेलते हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था। भेड़ चराने आया था परिवार बच्चा भागीरथ (3), पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। परिवार पिछले तीन दिनों से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण भी रेस्क्यू में सहयोग कर रहे हैं। ये तस्वीरें देखिए….
Source link
मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा: उज्जैन के बड़नगर में राजस्थान से आया था परिवार, रेस्क्यू टीम ने 30 फीट गड्ढा खोदा – Ujjain News
RELATED ARTICLES



