India
oi-Bhavna Pandey
Sonia Gandhi Hospitalised: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया डॉक्टर पेट और यूरिन संक्रमण की जांच कर रहे हैं, एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।
बेटे राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में में मौजूद हैं और अपनी मां की तीमादरारी कर रही हैं। ।राहुल गांधी ने केरल का अपना राजनीतिक दौरा रद्द किया ताकि वे अस्पताल अपनी मां के साथ रह सकें। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं! आइए जानिए क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी आखिर क्यों हो रहे ट्रोल?
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के एक वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें राहुल गांधी कमरे में बैठकर केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की जनसभा को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी कर रही केरल की नर्सों की तारीफ की। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।
राहुल गांधी ने आखिर क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा, “पिछली रात उनके कमरे में एक छोटे सोफे पर बिताई। रात भर उसे मां के स्वास्थ्य की चिंता सताती रही, फिर भी उसे एक बात से सुकून मिल रहा था। यह तसल्ली केरल की एक समर्पित नर्स दे रही थी, जो हर घंटे आकर मां का चेकअप करती। वह मुस्कुराते हुए आती, हाथ थामकर ढांढस बंधाती। यह दृश्य देखकर मुझे लगा कि कितने ही लोगों को केरल की नर्सों ने कठिन क्षणों में सहारा दिया होगा।
राहुल गांधी ने अपने वीडियो में आगे कहा, “सुबह तड़के, मैंने नर्स से पूछा, “क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं?” नर्स ने जवाब दिया, “मैं पूरी रात काम करती हूं।” इससे उसे केरल की महिलाओं के समर्पण का गहरा अहसास हुआ।
जब पूरी दुनिया सोती है, केरल की महिलाएं न केवल अपने राज्य में, बल्कि दिल्ली समेत देश भर और दुनिया के कोने-कोने में लोगों को दिलासा देती, हाथ थामती और सहज महसूस कराती हैं। उसके लिए, यही केरल राज्य की सच्ची भावना थी।
Last night, I was sleeping on a small sofa in my mother’s room at the hospital, and like any son, I was extremely worried about her health.
The whole night, I was comforted by only one thing. I was comforted by a nurse from Keralam who came in every hour to check on my mother.… pic.twitter.com/H3Y8Ltu3ai
— Congress (@INCIndia) March 25, 2026 “>
यूजर्स बोले- मां की तबीयत खराब है, बेटा सियासत कर रहा
दरअअसल, केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसलिए राहुल गांधी के इस इमोशनल बयान और केरल की नर्सों की तारीफ को चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूज़र्स ने उनके भाव‑व्यक्ति के तरीके पर सवाल उठाए और राजनीतिक व्यंग्य भी किया, कहने लगे कि राजनीति में राजनीति की बात करें, इलाज़ और अस्पताल कर्मियों की तारीफ करना राजनीति से अलग बात है।
कुछ यूज़र्स ने इसे कांग्रेस की सियासी रणनीति के रूप में भी देखा और उन पर कटाक्ष किया कि वे भावनात्मक अपील करके ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष पर समर्थक बताते हैं कि यह एक मानवीय अनुभव था, न कि राजनीतिक बयान, और लोग राजनीति को हर बात में जोड़ रहे हैं।
-

Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?
-

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट
-

Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट
-

‘Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया’, शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच
-

Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?
-

15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका
-

Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?
-

Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार
-

VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग
-

Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?
-

Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की ‘नई पत्नी’



