Homeराजनीति'मेरा जी भरा नहीं', 'भाईजान' आखिर कहना क्‍या चाह रहे? सलमान खान...

‘मेरा जी भरा नहीं’, ‘भाईजान’ आखिर कहना क्‍या चाह रहे? सलमान खान के Video ने मचाई खलबली


Entertainment

oi-Bhavna Pandey

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। राजश्री पान मसाला और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान पर भ्रामक विज्ञापनों का आरोप संबंधी केस में जारी जमानती वारंट पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस रहस्यमयी ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में लिखें कैप्‍शन “मेरा जी भरा नहीं” ने फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Salman Khan

स्टाइल, स्वैग और सस्पेंस से भरा वीडियो

सलमान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। चेक प्रिंट हैट, डार्क सनग्लासेस और मुंह में दबा तिनका-ये सब मिलकर उनके ‘रफ एंड टफ’ लुक को और दमदार बना रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने

‘मेरा जी नहीं भरा’ ने बढ़ाया सस्‍पेंस

वीडियो में बैकग्राउंड में एक स्‍लो म्‍युजिक सुनाई दे रहा है, जिसमें खुद सलमान की गुनगुनाहट भी शामिल है। आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही है लेकिन गौर से सुनने पर पता चल हरा है कि वह ‘मेरा जी नहीं भरा’ गाना गा रहे हैं। खास बात यह है कि कैप्शन में भी उन्होंने यही लाइन लिखी-“मेरा जी नहीं भरा…”, जिससे सस्पेंस और गहरा गया।

आखिर भाईजान कहना क्‍या चाहते हैं?

इस छोटे से कैप्शन ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। कुछ लोग इसे उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे उनके करियर के किसी पुराने पल की झलक मान रहे हैं। वहीं कई यूजर्स इसे Rajpal Yadav के समर्थन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई हलचल

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। एक फैन ने लिखा, “भाई का स्वैग हमेशा की तरह टॉप पर है।” हालांकि इस वीडियो का असली मतलब क्या है, यह तो खुद Salman Khan ही आने वाले समय में साफ करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments