Homeटेक्नोलॉजीयूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट: एमपी और...

यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट: एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार


नई दिल्ली/लखनऊ/देहरादून/शिमला/भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे।

उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

सोमवार को रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई थी।

सोमवार को रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद बादल छाए रहे।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद बादल छाए रहे।

23 1774369993

अगले दो दिन मौसम का हाल…

  • 26 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव, हिमाचल-उत्तराखंड में 27 को हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानी भागों में धूप, ऊंचाई पर ठंड बढ़ेगी।
  • 27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में दो सिस्टम एक्टिव, तापमान 38°C से ज्यादा, दो दिन बाद बारिश की संभावना

cover10 417733225301774361021 1774402361

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है। इधर, मंगलवार को भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तापमान 38°C पहुंचा। आज भी तेज धूप की खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी, राज्य में 28 मार्च के बारिश का अलर्ट

weatherrrr1774359662 1774402700

राजस्थान में 28 मार्च को बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में इसका असर रह सकता है। इधर मंगलवार को जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी हुई, दिन का तापमान 33°C तक पहुंचा। हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: राज्य में आज से मौसम बदलेगा, 8 जिलों में बारिश की संभावना, गुरदासपुर में 31.5°C तापमान

ezgif 64fbe6d73ce5400b1774402038 1774403459

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल सकता है, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य के तापमान में 0.4°C की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.5°C गुरदासपुर का रहा। राज्य के सभी जिलों का तापमान 25°C से ज्यादा ही रहा। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: 27 मार्च से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 7°C चढ़ा दिन का तापमान

landscape2 217469276011774402459 1774403869

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का तापमान में बदलाव है। आज से 29 मार्च तक दिन के तापमान में 4°C-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है। 27-28 मार्च से तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments