Homeअपराधये क्या! आगरा के न्यूड कांड के नाबालिग लड़के-लड़कियां तो निकले दोस्त,...

ये क्या! आगरा के न्यूड कांड के नाबालिग लड़के-लड़कियां तो निकले दोस्त, खुद ही बनाए थे वीडियो, बोले- हमने तो मोबाइल…


आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में उस समय खलबली मच गई थी, जब एक साथ 48 अश्लील वीडियो वायरल हो गए. इन वीडियो में 3 लड़के और दो लड़कियां दिख रही थीं. सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी. शिकायत तो पुलिस को नहीं मिली, लेकिन बढ़ते मामले को देखकर तुरंत पुलिस एक्टिव हो गई. उसने दो लड़कों को गिरफ्तार भी कर लिया. बच्चे नाबालिग हैं इसलिए पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती. दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. वहीं लड़कियों की काउंसलिंग कराई जा रही है. इतना ही नहीं, जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि लड़कियां हिंदू और लड़कों में एक मुस्लिम है. इसके बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसवाले तैनात कर दिए गए. सामने आया है कि सभी बच्चे एक-दूसरे को जानते थे. किसी ने कोई जोर जबरन उनसे ये काम नहीं कराया है, जो कुछ भी वीडियो में दिख रहा, वो लोग सहमति से कर रहे थे. सवाल उठे कि अचानक वीडियो वायरल कैसे हो गए? क्या है पूरा मामला? पुलिस अब क्या करेगी? आइए जानते हैं सबकुछ…

यह है मामला
आगरा के खंदौली इलाके में 126वां ऐतिहासिक श्रीराम मेला और कुश्ती दंगल चल रहा है. इसकी शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 26 मार्च को की थी. हर तरफ इस मेले की ही चर्चा हो रही थी. मगर, 31 मार्च को अचानक सबकुछ बदल गया. एक के बाद एक अश्लील वीडियो वायरल हो गए. मेले में मौजूद लोगों के मोबाइल में कुछ वीडियो पहुंचे. इनमें 2 लड़कियां और 3 लड़के दिख रहे थे, जो न्यूड थे.

दौनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने इन वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचान लिया. ये सभी एक ही गांव के थे.वहीं, दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव से हैं. ये लड़के-लड़कियां 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लास में पढ़ाई करते हैं. मुस्लिम वर्ग से आने वाला लड़का पढ़ाई छोड़ चुका है. वह एक दुकान में काम करता है. इन लोगों के गांववालों से बात करने पर पता चला कि इनकी जान-पहचान पहले से ही थी. सभी एक-दूसरे को जानते थे. बाद में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से जुड़ गए. यहीं आपस में बात करते थे. एक दूसरे को फोटो-वीडियो भेजते थे. उम्र कम थी, इसलिए रंगबाजी, भौकाल, प्यार जैसी बातें करते और वीडियो बनाते थे. मोहल्ले में अक्सर साथ घूमते हुए भी दिखते थे.

3 महीने पहले मिलने का कारनामा
इस कहानी की शुरुआत करीब 3 महीने पहले हुई. पांचों ने मिलकर प्लान बनाया कि सब मुलाकात करते हैं. इसके लिए एक दोस्त का घर चुना. वहीं पर सब इकट्‌ठा हुए. यहां इन लोगों ने न्यूड वीडियो बनाए. उनमें किसी भी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती नहीं दिख रही थी. कोई वीडियो 30 सेकेंड का था, तो कोई 10-15 सेकेंड का था. इन वीडियो में दोनों लड़कियां और 2 लड़के अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे हैं. तीसरा लड़का इन सबके वीडियो बना रहा है. वीडियो जब वायरल हुए, तो इससे जुड़े लड़कों के परिवार के लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया. किसी ने कोई शिकायत नहीं की. लेकिन, पुलिस को इस मामले की गंभीरता का अंदाजा था. इसलिए उन्होंने खुद ही एफआईआर लिखी और दो लड़कों को गिरफ्तार किया.

खंदौली के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह कहते हैं- इस मामले में अगर लड़कियों के परिवार के लोग शिकायत दर्ज करवाते हैं, तो हम मुकदमा लिखेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे. अभी अश्लील सामग्री डिजिटल प्लेटफार्म पर पोस्ट करने की धारा में FIR दर्ज की है. उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों से जब पूछा कि ये वीडियो क्यों वायरल किए तो कहा कि वीडियो उनके फोन में थे. उन्होंने वो फोन बेच दिया था. लेकिन, वीडियो नहीं हटाया था. वहीं से वायरल हो गए. फोन कब और किसे बेचा? इसका जवाब लड़के ठीक से नहीं दे सके. उनके बयानों में भी विरोधाभास था.

कोई भी आपत्तिजनक वीडियो को नहीं करें वायरल
आगरा वेस्ट के डीसीपी आदित्य सिंह ने कहा कि इसमें शामिल सभी लड़के-लड़कियां नाबालिग हैं. जो वीडियो अभी वायरल हो रहे, वो सभी 3 महीने पहले के हैं. अभी 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ में यह भी पता चला कि ये सभी पहले से आपस में परिचित रहे हैं. डीसीपी ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वीडियो अगर आपके पास है, तो उसे शेयर नहीं करिए. शेयर करने पर कार्रवाई हो सकती है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments