Homeटेक्नोलॉजीराजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट: UP-बिहार में घना...

राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट: UP-बिहार में घना कोहरा; हिमाचल में 5 दिन से बर्फबारी, उत्तराखंड-सिक्किम में एवलांच का खतरा बढ़ा


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। मार्च के पहले 15 दिन में जहां तापमान 40°C पार कर गया था, वहीं दूसरे पखवाड़े में लगभग हर राज्य में आंधी, बारिश, ओले गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

IMD ने आज भी पश्चिमी राजस्थान समेत देश के 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल शामिल हैं।

कर्नाटक के तटीय इलाकों और केरल में आज का मौसम उमस भरा रहेगा। इधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर रह गई है।

राजस्थान में फिलहाल 2 तरह का मौसम है। आधे राज्य में बारिश के कारण तापमान घट गया है। जबकि बाकी आधे राज्य में गर्मी बढ़ रही है। शनिवार को सबसे ज्यादा 39.9°C तापमान श्रीगंगानगर में रहा।

उत्तराखंड और सिक्किम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच का खतरा जताया है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार पांच दिन से बर्फबारी हो रही है। यहां एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के चारधामों में से एक बद्रीनाथ में 3 से 4 फुट तक बर्फ जमी है।

उत्तराखंड के चारधामों में से एक बद्रीनाथ में 3 से 4 फुट तक बर्फ जमी है।

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को बर्फबारी और बारिश हुई। इससे बर्फ नदी में बहने लगी।

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को बर्फबारी और बारिश हुई। इससे बर्फ नदी में बहने लगी।

यूपी के मथुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

यूपी के मथुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

15 1774112594

अगले 2 दिन मौसम का हाल

  • 23 मार्च- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका। महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना।
  • 24 मार्च- अरुणाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर फसलें खराब

jaisalmer1774100411 1774145970

बैक टू बैक आ रहे वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण प्रदेश में गर्मी कम हो गई है। शनिवार को एक और नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, इसके चलते जैसलमेर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया, जिससे वहां कटी रखी फसलें ​खराब हो गईं। जैसलमेर के रामगढ़, कुछड़ी के एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश: 45 जिलों में बारिश, ओले गिरने से फसलें तबाह; अगले 4 दिन तेज गर्मी पड़ेगी

cover weather

प्रदेश में पिछले 4 दिन से एक्टिव बारिश के सिस्टम से 45 जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। 17 जिलों में ओले भी गिरे। अगले 4 दिन कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। माैसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी या बादल छा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

comp 11017740621271774108591 1774148298

यूपी के 19 जिलों में अफगानिस्तान से आने वाली ठंड हवाओं के कारण मौसम बदला है। कई जिलों में ओले पड़े हैं तो कहीं पर कोहरा छाया है। अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: कोंडागांव में ओले गिरे, जशपुर में बिजली गिरने से मजदूर की मौत

gifs18 217741125731774146315 1774148531

प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक घट गया है। हालांकि, आने वाले 24 घंटों के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। शनिवार को कोंडागांव जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा दिखा। यहां ओले गिरने से खेतों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। वहीं जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: बेतिया समेत 5 जिलों में कोहरा, 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

comp 181774144732 1774148682

पिछले 2 दिनों से ज्यादातर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद समस्तीपुर, मधुबनी, जमुई, गोपालगंज और बेतिया में रविवार सुबह कुहासा है, विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

2 16 1774112877

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments