Homeटेक्नोलॉजीराजस्थान में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन, मंदिरों में भजन-कीर्तन: जयपुर...

राजस्थान में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन, मंदिरों में भजन-कीर्तन: जयपुर से कमेंट्री करेंगे हरभजन, पटाखों के लिए भीड़, अहमदाबाद फ्लाइट टिकट महंगी – Jaipur News




टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंडियन टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया है। जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में फाइनल मैच दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई हैं। दिल्ली-मुंबई से बुलाए गए प्रोफेशनल एंकर्स भी इन इवेंट्स में होंगे। वहीं, मैच ने जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स पर भी असर डाला है। अहमदाबाद में मैच देखने और संभावित जीत के बाद होने वाली जश्न में शामिल होने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में जयपुर से जा रहे हैं। इस कारण फ्लाइट्स की टिकट दोगुना तक बढ़ गई हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर के एक होटल से फाइनल मैच में कमेंट्री करेंगे। इसके लिए होटल में ही सेटअप किया गया है। जयपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट की कीमत दोगुनी हुई इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर फ्लाइट टिकट्स की रेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है। जयपुर से अहमदाबाद के लिए जहां सामान्य दिनों में 7000 रुपए में फ्लाइट उपलब्ध होती थी। वहीं, आज फ्लाइट रेट की कीमत दोगुनी हो गई है। ऐसे में पैसेंजर को अहमदाबाद जाने के लिए 14000 से 15000 रुपए तक भुगतान करना पड़ रहा है। फाइनल मैच के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई मैच के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04062 नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 मार्च (शनिवार) को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। जो रविवार सुबह 4:50 बजे जयपुर पहुंची। 5:00 बजे यहां से आगे के लिए रवाना हुई। 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। राजस्थान में वर्ल्ड फाइनल को लेकर जश्न की तैयारियों से जुड़े PHOTOS….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments