Homeटेक्नोलॉजीराजस्थान में पारा 38°C तक पहुंचा: MP के 25 जिलों में...

राजस्थान में पारा 38°C तक पहुंचा: MP के 25 जिलों में तापमान 33°C के पार; उत्तराखंड में 8 मार्च से बारिश-बर्फबारी की संभावना


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Rain Snowfall

भोपाल/शिमला/जयपुर/लखनऊ/देहरादून1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मार्च की शुरुआत के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C से ज्यादा दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में पारा 33 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान धार में 35.9°C रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 36.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन बाद हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड में देहरादून सहित मैदानी जिलों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि 8 मार्च से 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।

9 1772642683

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

6-7 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments