Homeटेक्नोलॉजीराजस्थान-यूपी में आंधी-बारिश की संभावना, हीटवेव से मिलेगी राहत: हिमाचल-गोवा सहित...

राजस्थान-यूपी में आंधी-बारिश की संभावना, हीटवेव से मिलेगी राहत: हिमाचल-गोवा सहित 4 राज्यों में हीटवेव; MP में पारा 40 डिग्री पार




देश के कई राज्यों में मौसम आज से बदलने वाला है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यूपी के 20 जिले और राजस्थान के 8 जिले में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश से दोनों राज्यों में हीटवेव से राहत मिलेगी। यूपी में शुक्रवार को पारा 39°C तक पहुंच गया। गोरखपुर समेत 10 जिलों में धुंध दिखाई दी। राजस्थान में अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहा। इसमें बाड़मेर में सबसे अधिक 39.4°C तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गोवा में लू का अलर्ट जारी किया है। इधर मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी लू जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में में शुक्रवार कोलगातार दूसरे दिन लू चली। यहां पारा 40.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी है। 16 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, प. बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments