Homeट्रैवलरातोंरात चमकी RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला की किस्मत, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स...

रातोंरात चमकी RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला की किस्मत, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 400 फीसदी का उछाल


Cricket

oi-Naveen Sharma

Ananya Birla: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की नई मालकिन अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) इन दिनों न केवल क्रिकेट के मैदान पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। आईपीएल 2026 के आगाज़ के साथ ही अनन्या के सोशल मीडिया ग्राफ में जो उछाल आया है, उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, टीम का मालिकाना हक संभालने के बाद अनन्या के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 400 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। रातोंरात सोशल मीडिया पर फैंस का जमावड़ा लग गया और लाखों फॉलोवर बढ़ गए।

ananya birla

आरसीबी के फैंस ने दिया क्वीन का दर्जा

अनन्या बिड़ला मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और एक जानी-मानी सिंगर हैं, अब आईपीएल की सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गई हैं। आरसीबी की बोल्ड आर्मी ने उन्हें अपनी नई मालकिन के रूप में पलकों पर बैठा लिया है। जैसे ही उन्होंने आरसीबी को चीयर करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं, उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में बढ़ गई।

अनन्या के कितने फॉलोवर बढ़ गए

RCB से जुड़ने से पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 4.35 लाख फॉलोअर्स थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अब यह आंकड़ा 22 लाख के पार पहुंच चुका है, जो कि करीब 400 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है।

IPL 2026 के दौरान उनकी फैन फॉलोइंग लगातार तेजी से बढ़ रही है और मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ यह संख्या 50 से 70 लाख तक पहुंच सकती है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो सीजन खत्म होते-होते यह आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है।

बिजनेस माइंड भी दिखा रही हैं अनन्या

अनन्या केवल स्टैंड्स में बैठकर मैच नहीं देख रही हैं, बल्कि वह टीम की ब्रांडिंग और फैन एंगेजमेंट में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक आरसीबी के साथ जुड़ना उनके व्यक्तिगत ब्रांड के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि क्रिकेट फैंस ने उन्हें दिल से स्वीकार कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments