डेरा प्रमुख राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या केस में बरी कर दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले में तीन लोग कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने सात साल पहले राम रहीम को सजा सुनाई थी। आरोपियों ने सीबीआई की अदालत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, इसके बाद ही हाईकोर्ट ने ये फैसला दिया। अदालत ने मामले से डेरा मुखी के खिलाफ पर्याप्त साबित न होने के आधार पर बरी करने का आदेश दिया है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में बरी: हाईकोर्ट ने दिया फैसला, 3 की सजा बरकरार; डेरा मुखी को 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी – Haryana News
RELATED ARTICLES



