Cricket
oi-Naveen Sharma
Rinku Singh: रिंकू सिंह अपने पिता के निधन के एक दिन बाद ही टीम इंडिया में शामिल हो गए और कोलकाता में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया था। हालांकि रिंकू सिंह को इस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। भारतीय टीम ने इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
प्लेइंग इलेवन से बाहर रिंकू सिंह को टीम इंडिया के हेड कोच का समर्थन मिला। टीम हडल में रिंकू सिंह को सपोर्ट करते हुए गौतम गंभीर ने कुछ बातें कही, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग में रिंकू सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पिता को खोने का दुख सबसे बड़ा होता है, लेकिन उस दुख को समेटकर देश के लिए मैदान पर खड़ा होना असली मर्द की पहचान है। गंभीर ने कहा कि रिंकू ने आज जो किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो आपका जज्बा ऐसा ही होना चाहिए।
रिंकू सिंह का इस मुश्किल घड़ी में टीम के साथ जुड़ना सिर्फ एक खिलाड़ी का आना नहीं है, बल्कि यह टीम इंडिया के लिए एक इमोशनल बूस्ट है। गंभीर के शब्दों ने ड्रेसिंग रूम के माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि रिंकू का यह बलिदान खाली नहीं जाएगा और टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप जीतकर अपने इस योद्धा को ट्रिब्यूट देगी।
गौरतलब है कि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले रिंकू सिंह अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखने के लिए आए थे। चौथे स्टेज के लीवर कैंसर से जूझ रहे खानचंद वेंटिलेटर पर थे।
इसके बाद रिंकू सिंह वापस चले गए और पिता का निधन होने पर एक बार फिर से उनको वापस आना पड़ा, अंतिम संस्कार करने के बाद वह टीम से वापस जुड़ गए। अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ उनको टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं।
-

दिल में दर्द लेकर मैदान पर आए रिंकू सिंह, ले उड़े संजू सैमसन का बल्ला, मैदान पर लगे ठहाकों का वीडियो वायरल
-

पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंप, टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो के बाद खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना
-

T20 World Cup: संजू सैमसन की रिकॉर्डतोड़ पारी, विराट कोहली को पछाड़ हुए इमोशनल, जीत के बाद छलका दर्द!
-

Sanju Samson ने सरेआम पत्नी पर लुटाया प्यार, हिंदू लड़की से शादी करने वाले संजू रखते हैं इस धर्म से ताल्लुक
-

T20 World Cup: भारत की जीत के पीछे रिंकू सिंह का रहा बड़ा बलिदान? सेमीफाइनल में पहुंचने की ये है अनकही कहानी
-

T20 World Cup: भारत की जीत से बौखलाए मोहम्मद आमिर! लगाया बेईमानी का आरोप तो फैंस ने दिखाया आईना
-

T20 World Cup: भारत का सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगा मुकाबला, डेट और टाइम कर लें नोट
-

IND vs WI: क्या बारिश तोड़ेगी भारत का वर्ल्ड कप का सपना? ईडन गार्डन्स में विलेन बनेगा मौसम! सामने आई रिपोर्ट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका, टी-20 विश्व कप 2026
-

IND vs WI: अभिषेक के फ्लॉप शो पर भड़के गौतम गंभीर, डगआउट से मिली खौफनाक नजरें हुई वायरल
-

IND vs WI: ‘रील्स छोड़ बॉलिंग पर ध्यान दो’, अर्शदीप सिंह के 24 रन वाले ओवर के बाद भड़के फैंस, लगा दी क्लास
-

रविवार को दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप मैच के लिए मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।



