Homeअपराधरेस्टोरेंट की बहस बनी मौत की वजह, हिस्ट्रीशीटर को कार के पास...

रेस्टोरेंट की बहस बनी मौत की वजह, हिस्ट्रीशीटर को कार के पास बुलाकर मारी गोली, CCTV में कैद पूरा खेल


Last Updated:

Dausa News : दौसा के लालसोट में रेस्टोरेंट विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में वारदात कैद, इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट मोड पर. बताया जा रहा है कि मामला एक रेस्टोरेंट से शुरू हुआ, जहां कुछ युवक खाना खा रहे थे. बात बढ़ी, माहौल बिगड़ा और फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.

Zoom

रेस्टोरेंट विवाद में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा की गोली मारकर हत्या

दौसा. दौसा जिले के लालसोट कस्बे से सामने आई ये वारदात सीधी-सादी नहीं लगती, बल्कि छोटे से विवाद का खतरनाक अंजाम बनकर सामने आई है. एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और अब पूरा इलाका इस घटना से सहमा हुआ है. मृतक की पहचान धर्मेंद्र मीणा के रूप में हुई है, जो मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, फिर जयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मामला एक रेस्टोरेंट से शुरू हुआ, जहां कुछ युवक खाना खा रहे थे. बात बढ़ी, माहौल बिगड़ा और फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. पुलिस अब इसे सिर्फ झगड़ा नहीं मान रही, बल्कि पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही है.

रेस्टोरेंट से शुरू हुआ विवाद, बाहर जाकर चली गोली
जानकारी के मुताबिक लालसोट के जमात इलाके में एक रेस्टोरेंट में कुल आठ युवक खाना खा रहे थे. धर्मेंद्र मीणा अपनी टेबल पर दो अन्य लोगों के साथ बैठा था. उसी दौरान पास की दूसरी टेबल पर बैठे युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. पहले तो यह मामूली नोकझोंक लग रही थी, लेकिन धीरे-धीरे माहौल गर्म हो गया.

रेस्टोरेंट संचालक ने जब स्थिति बिगड़ती देखी तो सभी को बाहर जाने के लिए कह दिया. लेकिन बाहर आते ही मामला और खतरनाक हो गया. सीसीटीवी में जो सामने आया, उसके मुताबिक एक युवक ने धर्मेंद्र मीणा को सफेद कार के पास बुलाया और अचानक उसके पेट में गोली मार दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग निकला.

अस्पताल से जयपुर तक, लेकिन नहीं बच सकी जान
गोली लगने के बाद धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर थी, इसलिए उसे लालसोट से जयपुर रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस खबर के फैलते ही इलाके में तनाव और डर का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा, डीएसपी दिलीप मीणा और थाना प्रभारी पवन जाट भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान भी कर ली गई है.

अब पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. हर संभावित ठिकाने पर नजर रखी जा रही है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके. फिलहाल लालसोट में इस घटना के बाद सन्नाटा सा माहौल है और लोग बस यही कह रहे हैं. छोटी सी बहस अगर इतनी बड़ी घटना बन जाए, तो ये समाज के लिए खतरनाक संकेत है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments