Homeअपराधरोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, राजस्थान में बैठकर रची गई...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, राजस्थान में बैठकर रची गई थी साजिश, आकाश निगम ने ली थी सुपारी


श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बीती रात हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ अब बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है. घायल बदमाश आकाश निगम के तार कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के साथ ही मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि आकाश निगम और उसके सहयोगी शिवा गुर्जर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की सुपारी लेने में शामिल थे.

जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2025 की रात मुंबई में रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग की गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर आरजू बिश्नोई ने इस वारदात को अंजाम दिया था. जांच में सामने आया कि आकाश निगम और शिवा गुर्जर ने इस हमले की रेकी करने और योजना बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी. आरजू बिश्नोई ने आकाश निगम को श्रीगंगानगर भेजा था, जहां उसे एक और आपराधिक वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा गया था.

पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात सादुलशहर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान आकाश निगम सवार वाहन को रोका गया. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी. जवाबी कार्रवाई में आकाश निगम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बदमाश ने पहले पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ में भी रेकी की थी. आकाश निगम लॉरेंस गैंग का नया लेकिन सक्रिय सदस्य है, जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. उसके करीबी सहयोगी शिवा गुर्जर को कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है

आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि जांच से साफ हो रहा है कि आकाश निगम रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में शामिल था. आरजू बिश्नोई के निर्देश पर उसे श्रीगंगानगर भेजा गया था. हम पूरे कनेक्शन की तह तक पहुंच रहे हैं. वहीं श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर ने बताया कि आकाश निगम फिल्म निर्देशक रोहित शेट्‌टी के घर पर फायरिंग में शामिल होने के बात सामने नहीं आई है., हालांकि फयारिंग करने की सुपारी लेने की बात जरूर सामने आई है. आकाश निगम के स्वस्थ होने के बाद उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जाएगी.

उन्होंने बताया कि पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है. मुंबई पुलिस पहले ही इस फायरिंग मामले में आगरा के दो शूटरों दीपक शर्मा और प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार कर चुकी है. आकाश निगम की गिरफ्तारी और पूछताछ से रोहित शेट्टी फायरिंग समेत अन्य वारदातों के कई राज खुलने की संभावना है. पुलिस जांच अभी जारी है. आगे और खुलासे होने की संभावना है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments