Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या: बस अड्डे पर बदमाशों ने...

लुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या: बस अड्डे पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला किया, बेटे को सड़क पर लहूलुहान पड़े मिले – Ludhiana News




लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां के बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या कर दी गई। दो हमलावरों ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनके कान और सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। इसी दौरान उनका बेटा वहां से गुजरा हो, वह जमीन पर लहूलुहान हातल में पड़े मिले। इसके बाद आसपास उन्हें तुरंत माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमले में दो अज्ञात लोग शामिल थे। मर्डर के बाद की PHOTOS…
बेटे-चश्मदीद ने ये बड़ी बातें बताईं…. पूर्व विधायक बोले- वह कांग्रेस के अच्छे नेता थे पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहा की वहां शाम को अपने रेंट पर दिए हुए क्वार्टरों के बाहर बैठे थे, वहां दो बदमाश पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया। वह कांग्रेस के अच्छे नेता थे और मेरे छोटे भाई थे। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments