Homeट्रैवलवंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक...

वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kuldeep Yadav Education: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। टीम इंडिया के जादुई स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी जिंदगी की सबसे नई और यादगार पारी शुरू करने जा रहे हैं। कानपुर का यह छोरा आज अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगा। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की तस्वीरें तो वायरल हो ही रही हैं, लेकिन लोग एक और बात को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं और वो है इस प्यारी सी जोड़ी की एजुकेशन।

कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया वंशिका चड्ढा पढ़ाई-लिखाई के मामले में वह काफी धाकड़ हैं। वंशिका ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए सात समंदर पार का रुख किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी की है और LIC में काम करती हैं। कुलदीप यादव को वह काफी लंबे समय से जानती हैं।

Kuldeep Yadav Education

शिक्षा के मामले में कहां टिकते हैं कुलदीप यादव

​अब बात करते हैं क्रिकेट प्रेमियों के चहेते कुलदीप यादव की। मैदान पर दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले कुलदीप की पढ़ाई को लेकर अक्सर लोग सवाल पूछते हैं। सच तो यह है कि कुलदीप का दिल बचपन से ही किताबों से ज्यादा क्रिकेट के मैदान में रमता था।

उन्होंने कानपुर के करम देवी मेमोरियल एकेडमी से अपनी स्कूली शिक्षा ली और 12वीं (इंटरमीडिएट) तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद क्रिकेट का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वो कॉलेज और डिग्री के चक्कर में नहीं फंसे। छोटी उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल की व्यस्तताओं के कारण वो अपनी आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए, लेकिन आज वो अपनी मेहनत के दम पर सफलता के उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचना करोड़ों का सपना होता है।

मैदान पर कुलदीप यादव का चलता है दिमाग

​भले ही वंशिका ऑस्ट्रेलिया से मास्टर्स हैं और कुलदीप 12वीं पास, लेकिन प्यार और तालमेल के मामले में ये जोड़ी ‘क्लीन बोल्ड’ करने वाली है। फैंस का कहना है कि कुलदीप भले ही कॉलेज नहीं जा पाए, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका दिमाग किसी वैज्ञानिक से कम नहीं चलता। आज जब ये दोनों एक-दूसरे का हाथ थामेंगे, तो यह सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो अलग-अलग बैकग्राउंड्स का एक खूबसूरत संगम होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments