Cricket
oi-Naveen Sharma
Harbhajan Singh: वर्ल्ड कप की सुनहरी ट्रॉफी जब तिरंगे के साथ भारत आई, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा था। लेकिन इस गौरवशाली पल पर तब विवाद का साया पड़ गया जब पूर्व क्रिकेटर और नेता कीर्ति आजाद ने ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर सवाल खड़े कर दिए।
अब इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। भज्जी ने कीर्ति आजाद के बयान को न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि उन्हें यह तक याद दिला दिया कि एक खिलाड़ी का धर्म सिर्फ खेल होता है।

हरभजन सिंह ने सिखाया कीर्ति आजाद को पाठ
हरभजन सिंह ने एएनआई के एक इंटरव्यू में कीर्ति आजाद की क्लास लगाते हुए कहा कि बेहद दुख की बात है कि हमें अपने ही साथी क्रिकेटरों से ऐसी बातें सुननी पड़ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके लिए खेल से बढ़कर अब राजनीति हो गई है। इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि वह खुद एक खिलाड़ी रह चुके हैं। पूरा देश वर्ल्ड कप की जीत मना रहा है, जश्न मना रहा है और आप राजनीति करने में व्यस्त हैं।
मजहब के नाम पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए हरभजन ने आगे कहा कि हमारे धर्म में सिखाया जाता है कि सभी धर्म एक समान हैं। भगवान अलग हो सकते हैं, लेकिन रास्ता एक ही है। अगर टीम के कुछ सदस्य मंदिर गए, या कोई मस्जिद या चर्च जाता है, तो इसमें गलत क्या है? यह उनकी अपनी आस्था और विश्वास है। आपको उनकी आस्था पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।
#WATCH | Delhi | On BCCI announcing Rs 131 Crore prize money for Team India for winning the ICC T20 World Cup, Former Indian Cricketer and Rajya Sabha MP Harbhajan Singh, says, “I was expecting more, because when such a big task is undertaken, the reward should be even greater.… pic.twitter.com/xOxejmhZEG
— ANI (@ANI) March 10, 2026
इशान किशन ने भी दिया करारा जवाब
इससे पहले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने भी कीर्ति आजाद की प्रतिक्रिया पर पूछे गए सवालों को बेवकूफी भरा करार दिया था। इशान ने साफ़ कहा था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसे निगेटिव सवालों का कोई मतलब नहीं रह जाता।
-

रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला
-

क्या माहिका के प्यार ने छीन ली हार्दिक की धार? नाम बड़े और दर्शन छोटे, आंकड़ों ने खोली पोल
-

पृथ्वी शॉ ने गुपचुप कर ली सगाई, पहली तस्वीर शेयर कर दी चौंकाने वाली जानकारी, कौन है होने वाली वाइफ?
-

Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड
-

Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड
-

IND vs NZ: ‘मैं चाहता हूं भारत फाइनल हार जाए’, खिताबी जंग से पहले दिग्गज का सनसनीखेज बयान, मचा बवाल
-

T20 World Cup 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, CM मोहन यादव ने टीम इंडिया को दी बधाई
-

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान
-

क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं
-

IND vs NZ: ‘वह मैदान पर मेरे साथ थी’, ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा
-

Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम
-

संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी?



