Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Opportunity for youth to go abroad विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है।
यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन एवं वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है।

इसके अंतर्गत देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहीं से उनकी नौकरी की व्यवस्था की जा रही है। जो कि लाखों में भी कमा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की ओर से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की। इस योजना में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी गंभीर है।
यही वजह है कि इस योजना में ट्रेनिंग का जो बजट सिर्फ 75 लाख रूपये का था, उसे इस बार 3.3 करोड़ रूपये कर दिया गया है। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के चलते अब और ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग का लाभ मिल पाएगा।
- 147 -बच्चों को अभी तक दिया गया विदेशी भाषा का प्रशिक्षण
- 92- बच्चों की विभिन्न देशों में अभी तक लग चुकी है नौकरी
- 08-से 10 माह का बच्चों को दिया जाता है सेंटर में प्रशिक्षण
- 16 -अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
- 10-और बच्चों के लिए सऊदी अरब में है नौकरी का र्प्रस्ताव
सऊदी अरब में सेवारत 30 बच्चे सुरक्षित
पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के बीच राज्य सरकार उन लोगों की भी पूरी चिंता कर रही है, जिन्हें इस योजना के माध्यम से विदेशों में नौकरी मिली है। सदन में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि सऊदी अरब में सेवारत लोगों से बात हुई है और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
-

भराड़ीसैंण बजट सत्र से किसानों के लिए आई खुशखबरी, फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़, जानिए किसको होगा फायदा
-

सीएम धामी के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप, हरिद्वार की इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी 6 पुलिसकर्मी निलंबित
-

‘दीवान दा’ का निधन, जानिए कौन थे कुमाऊनी लोकगायक दीवान कनवाल, 65 वर्ष में ली अंतिम सांस
-

गैरसैंण समेत तीन शहरों को धामी सरकार बनाएगी स्मार्ट सिटी, जानिए कैसे और क्या है प्लान
-

धामी सरकार का बड़ा फैसला, मिलावटखोरी और मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, जानिए क्या है खास प्लानिंग
-

धामी सरकार की पशुपालन योजनाओं से ग्रामीणों को कैसे मिल रहा स्वरोजगार, आर्थिकी और पलायन पर फोकस
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन



