Entertainment
oi-Purnima Acharya
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान समाज के एक बेहद संवेदनशील मुद्दे, शराब की लत पर खुलकर अपनी बात रखी। इस मौके पर उन्होंने Off The Rocks नाम की एक खास पहल को सपोर्ट किया, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच शराब से जुड़ी चर्चा को नई दिशा देना है।
‘शराब की लत एक मेडिकल समस्या है’
जाह्नवी कपूर ने कहा कि आज के समय में सोशल लाइफ में शराब पीना आम हो गया है लेकिन ये समझने की जागरूकता बेहद कम है कि कब ये आदत एक गंभीर समस्या का रूप ले लेती है।

‘लोगों को मदद की जरूरत होती है’
जाह्नवी कपूर ने कहा- शराब की लत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है या फिर इस पर बात करते समय लोग बहुत ज्यादा जजमेंटल हो जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों ही स्थितियां उन लोगों के लिए नुकसानदायक हैं जिन्हें वास्तव में मदद की जरूरत होती है।
‘नैतिक कमजोरी नहीं, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या’
जाह्नवी कपूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि शराब की लत को अक्सर एक नैतिक कमजोरी के रूप में देखा जाता है जबकि हकीकत में ये एक मेडिकल और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यही है कि लोग इस समस्या को समझें, स्वीकार करें और जरूरत पड़ने पर इलाज लेने में हिचकिचाएं नहीं।
‘Off The Rocks’ पहल का मकसद
इस पहल का लक्ष्य है-
-शराब की लत पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देना
-जजमेंट के बजाय समझ और सहानुभूति लाना
-लोगों को इलाज और सहायता के विकल्पों के बारे में जागरूक करना
जाह्नवी कपूर का मानना है कि सही जानकारी और सपोर्ट सिस्टम से कई लोगों की जिंदगी बदली जा सकती है।
जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी थे।
-अब जाह्नवी कपूर जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘पेड्डी’ में साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ ‘देवरा’ मूवी में दिखाई दी थीं।
शराब की लत पर जाह्नवी कपूर का बड़ा बयान
-शराब की लत को लेकर जाह्नवी कपूर का ये बयान समाज को एक जरूरी और बड़ा मैसेज देता है। जाह्नवी कपूर के अनुसार शराब की लत को छुपाने या जज करने के बजाय समझने की जरूरत है।
-इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने कहा कि सही समय पर मदद मिलना किसी की जिंदगी बदल सकता है। उनकी ये पहल न सिर्फ जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सोच में भी बदलाव ला सकती है।
-

Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात?
-

’16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची’, Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत
-

रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं ‘वीराना’ की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल
-

Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos
-

Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट?
-

Ramayan पर ‘हनुमान’ के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी
-

‘Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ’, 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री
-

Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ ‘खुशामदीद’, क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही?
-

कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? ‘कमर में दागी’ ने काटा बवाल
-

Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर 2’, बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास
-

Raja Shivaji Teaser Out: ‘राजा शिवाजी’ का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका
-

IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर?
-

LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?
-

Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन?
-

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के ‘असली हीरो’ का निधन! शराब ने डुबोया करियर



