Cricket
oi-Bhavna Pandey
India win T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रनों की एकतरफा जीत दर्ज कर विश्व विजेता टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में मार्च के महीने में दिवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग सड़कों पर ढोल नगाड़े बजाते हुए नजर आए। भारत ही नहीं विदेशों में बसे भारतीय भी हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते और आतिशबाजी कर हरे रहे हैं।

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखी ये पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय किक्रेट टीम की इस शानदार जीत पर बधाई दी हैं। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह उल्लेखनीय जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट धैर्य दिखाया है। इस जीत ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!
Champions!
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026 “>
भारत की जीत के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे
वहीं बॉलीवुड में भी जश्न का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।टीम इंडिया की इस शानदार सफलता पर बॉलीवुड के नामी सितारों ने भी खुशी जाहिर की है। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने टीम को बधाई देते हुए एक विशेष पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की सराहना की।
आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘अहमदाबाद का मनहूसियत टूट गया है! काबिल विजेताओं ने फिर से इतिहास लिख दिया है। T20 वर्ल्ड कप के तीनों विजेता कप्तान आज मौजूद हैं। MSD, Ro और SKY!’ उनके इस ट्वीट को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया और तेजी से वायरल हुआ।
दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘चैंपियंस। फिर से. संजू, बुमराह, दुबे, ईशान.. क्या शानदार परफॉर्मेंस है। टीम इंडिया को सलाम। जय हिंद।’ राजामौली ने विशेष रूप से इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की।
यह जीत कई मायनों में खास रही, क्योंकि अनेक बॉलीवुड हस्तियां खुद स्टेडियम में मौजूद रहकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रही थीं। फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा मैदान पर टीम को चीयर करती दिखीं, वहीं टीवी जगत से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
जीत के बाद से स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं। इन दृश्यों पर भी सेलेब्स लगातार कमेंट कर अपनी खुशी और उत्साह साझा कर रहे हैं। भारतीय टीम की यह विजय पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बन गई है।



