Homeउत्तराखंडसंजू सैमसन ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर की बड़ी भविष्यवाणी, विपक्षी...

संजू सैमसन ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर की बड़ी भविष्यवाणी, विपक्षी टीमों की उड़ जाएगी नींद


Cricket

oi-Naveen Sharma

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम इंडिया के आगामी भविष्य को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक दावा किया है। संजू का मानना है कि भारतीय क्रिकेट अब उस मुकाम पर है जहां आने वाले सालों में टीम की कैबिनेट में एक नहीं, बल्कि कई ICC ट्रॉफियां सजने वाली हैं।

उनका यह बयान भारतीय फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है, जो लंबे समय से बड़े टूर्नामेंट्स में टीम की जीत का इंतज़ार कर रहे हैं। संजू सैमसन ने बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि टीम इंडिया के पास वर्तमान में जो टैलेंट और बेंच स्ट्रेंथ है, वह दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती देने के लिए पर्याप्त है।

sanju samson

उनके अनुसार, जिस तरह से युवा खिलाड़ी दबाव की स्थितियों में निखर कर सामने आ रहे हैं, उससे यह साफ है कि भारत आगामी ICC इवेंट्स में अपना दबदबा कायम करेगा। सैमसन ने अपनी बात रखते हुए संकेत दिया कि भारतीय टीम की मानसिकता अब पूरी तरह बदल चुकी है।

राहुल द्रविड़ को दिया क्रेडिट

राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन और नए लीडर्स के आने से टीम में जीत का एक नया जुनून पैदा हुआ है। संजू ने जोर देते हुए कहा कि पिछला प्रदर्शन जो भी रहा हो, लेकिन आने वाले कुछ साल पूरी तरह से ‘टीम इंडिया’ के नाम रहने वाले हैं।

नमन अवॉर्ड्स में चमके गिल

शुभमन गिल गिल को नमन अवॉर्ड्स में बीसीसीआई ने सम्मानित किया। उनको साल 2024-25 का बेस्ट भारतीय पुरुष खिलाड़ी चुना गया। महिला वर्ग में यही अवॉर्ड स्मृति मंधाना को दिया गया। इस दौरान टीम इंडिया के कई क्रिकेटर मौजूद थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम भी थी। राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम भी वहां मौजूद थी। जय शाह और राजीव शुक्ला भी इस समारोह का हिस्सा थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments