Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद अब सलमान एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक Vamshi Paidipally करेंगे। वहीं फिल्म का निर्माण मशहूर प्रोड्यूसर Dil Raju कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट और ग्रैंड स्केल पर बनाई जाएगी।

अलग अंदाज में दिखेंगे सलमान
इस फिल्म में सलमान खान अपने करियर के बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। मेकर्स उन्हें एक नए लुक और स्टाइल में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, सलमान को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
वामसी पैडिपल्ली की सफल फिल्में
निर्देशक वामसी पैडिपल्ली साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने अब तक कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में Maharshi, Munna और Varisu शामिल हैं। वामसी और दिल राजू काफी समय से सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे।
पैन-इंडिया फिल्म होगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगी। इसमें उत्तर और दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार साथ काम करते नजर आएंगे। फिलहाल मेकर्स फिल्म में सलमान खान के अपोज़िट एक बड़ी ए-लिस्ट अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। जैसे ही फीमेल लीड फाइनल होगी, फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
अप्रैल से शुरू हो सकती है शूटिंग
सूत्रों के अनुसार, निर्देशक वामसी पैडिपल्ली पिछले कई महीनों से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और अब स्क्रिप्ट को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है। मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। खबर यह भी है कि इस फिल्म के पूरा होने तक सलमान खान फिल्ममेकर जोड़ी Raj & DK की एक सुपरहीरो फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी फैसला ले सकते हैं। हालांकि इन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
-

देहरादून के डीएम ने सेंट्रल गोदाम में की छापेमारी, मचा हड़कंप, कई अनियमितताएं मिली, बड़ा एक्शन
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

‘मैं बिस्तर पर थी और पति ने मेरे साथ’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग खुलासा, वीडियो में दिखा ये सब
-

Nishant Kumar Profile: क्या करते हैं निशांत? 50 साल के नीतीश के बेटे ने क्यों नहीं की शादी? बनेंगे डिप्टी CM!
-

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत? CM के राज्यसभा जाने से फूट-फूटकर रोए राजीव रंजन
-

US Iran War: Trump को लेकर की 3 भविष्यवाणियां, 2 हुईं सच- तीसरी का इंतजार, अब वायरल हो रहा चीनी प्रोफेसर-Video
-

Janak Ram कौन हैं, जिन्हें बिहार CM बना सकती है BJP? राजनीति में कितने प्रबल? समझें
-

Who will be Next Bihar CM: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 5 नेताओं में से से कोई एक बनेगा CM, क्या है जाति?
-

नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtab! नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी
-

Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए
-

PM Kisan Yojana: होली भी बीत गई, अब कब आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर आया लेटेस्ट अपडेट
-

Silver Price: चांदी खरीदारों की लगी लॉटरी, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, कितना हुआ 1 किलो सिल्वर का दाम?



