Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Salman Khan जल्द ही एक नई और अनोखी सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक जोड़ी Raj Nidimoru और Krishna D.K. यानी राज एंड डीके पिछले तीन महीनों से इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं। अब यह बातचीत एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है।

‘हैनकॉक’ जैसी होगी कहानी
सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म Hancock की तरह एक अलग तरह की सुपरहीरो कहानी होगी। इसमें सलमान खान एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे जो दुनिया को बचाने से थक चुका है और रिटायर होकर शांत जिंदगी जीना चाहता है। लेकिन परिस्थितियां उसे बार-बार एक्शन में वापस खींच लेती हैं। इसी दौरान वह कई मुश्किल हालातों में फंस जाता है। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी अच्छा मिक्सर देखने को मिलेगा, जिससे यह एक हाई-कॉन्सेप्ट सुपरहीरो कॉमेडी बन सकती है।
सलमान को पसंद आया फिल्म का आइडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को फिल्म का यह आइडिया काफी पसंद आया है। हालांकि, वह अभी पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सलमान की सबसे बड़ी चिंता फिल्म का बजट है। उन्होंने राज एंड डीके से कहा है कि फिल्म को एक तय बजट के भीतर ही बनाया जाए। वह बहुत ज्यादा महंगी सुपरहीरो फिल्म में काम नहीं करना चाहते। फिलहाल निर्देशक जोड़ी सलमान खान के व्यक्तित्व और उनके स्टार इमेज को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट पर काम कर रही है।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
खबरों के अनुसार, अप्रैल 2026 में सलमान खान को इस फिल्म की पूरी कहानी सुनाई जा सकती है। अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आती है, तो फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण Mythri Movie Makers और Reel Life Entertainment मिलकर करेंगे। अगर यह फिल्म बनती है, तो दर्शकों को सलमान खान का एक बिल्कुल नया सुपरहीरो अवतार देखने को मिल सकता है।
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Lara Dutta Viral Video: बेटी संग दुबई में फंसीं लारा दत्ता, 2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में ये क्या कह दिया?
-

मिडिल ईस्ट तनाव पर Nora Fatehi का सनसनीखेज खुलासा, अब 3 मिनट के वीडियो ने काटा बवाल, क्यों मचा हंगामा?
-

कुवैत से बेटे को वापस लाने के लिए PM Modi के सामने गिड़गिड़ाई ये फेमस एक्ट्रेस, CM Fadnavis के आगे जोड़े हाथ
-

Holi 2026: ‘शोले’ से ‘पद्मावत’ तक, बॉलीवुड के सबसे यादगार होली सीन्स, इन 6 फिल्मों को बनाया ब्लॉकबस्टर
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 5: ‘द केरल स्टोरी 2’ की पकड़ हुई मजबूत, 5वें दिन की इतनी कमाई
-

Sunny Leone अपनी 10 साल की बेटी निशा कौर से करा रही ऐसा बिजनेस, हो रही है छप्पड़फाड़ कमाई
-

‘हमारी आत्मा मिलती है’, काजल राघवानी के प्यार में पागल थे खेसारी लाल यादव, फिर दिया ऐसा धोखा, वीडियो वायरल
-

Amitabh Bachchan ने इस एक्ट्रेस की निकाल दी थीं चीखें, रातभर रोती रही हीरोइन और फिर जो हुआ
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 4: ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी, जानें चौथे दिन की कमाई
-

दुबई में हैं Aishwarya Rai के Ex-बॉयफ्रेंड, ईरान युद्ध में हुआ ऐसा हाल, सामने रखा पूरा सच, पोस्ट हुआ वायरल
-

Dubai में फंसीं Malaika Arora की मां ने बयां किया दर्द, फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हुई ऐसी हालत, क्या हुआ?



