Homeअपराधस्कूल से हंसती-खेलती घर आ रही थी मासूम, रास्ते में मिला दरिंदा,...

स्कूल से हंसती-खेलती घर आ रही थी मासूम, रास्ते में मिला दरिंदा, हुआ कुछ ऐसा मच गई चीख पुकार


Last Updated:

संगमनेर के वडगांव पान में क्लास 6 की नाबालिग छात्रा पर एसिड अटैक से हड़कंप मच गया. ये घटना तब हुई जब स्कूल कैंपस से पीड़िता घर जा रही थी. नाबालिग को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया. पीड़िता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Zoom

6 साल की मासूम पर एसिड अटैक. (सांकेतिक)

संगमनेर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोर कर रख दिया है. वडगांव पान इलाके में एक अज्ञात सिरफिरे ने छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा पर एसिड (तेजाब) फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपनी पढ़ाई पूरी कर उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर स्कूल से घर लौट रही थी.

वारदात का खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, वडगांव पान स्थित स्कूल में पढ़ने वाली यह छात्रा हमेशा की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर की ओर पैदल जा रही थी. रास्ते में सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात युवक अचानक उसके सामने आया. इससे पहले कि मासूम कुछ समझ पाती या वहां से भागती, उस दरिंदे ने उसके चेहरे पर एसिड से हमला कर दिया. तेजाब गिरते ही बच्ची दर्द से तड़प उठी और उसकी चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े. भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी अंधेरे और गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

इलाज और पुलिस की कार्रवाई

घायल छात्रा को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लोणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और एसिड के कारण उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए संगमनेर तालुका पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और पीड़िता के सहपाठियों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

भारी आक्रोश

इस जघन्य अपराध के बाद वडगांव पान सहित पूरे संगमनेर तालुका में तनाव और गुस्से का माहौल है. अभिभावकों में डर बैठ गया है कि क्या उनके बच्चे स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं? स्थानीय लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments