Homeअपराधहनी ट्रैप गैंग! ग्वालियर में पति-पत्नी, बेटी-दामाद गिरफ्तार, इंदौर का राज खुला

हनी ट्रैप गैंग! ग्वालियर में पति-पत्नी, बेटी-दामाद गिरफ्तार, इंदौर का राज खुला


Last Updated:

ग्वालियर में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उसके पति, बेटी निधि और दामाद को गिरफ्तार किया. गिरोह ने फेसबुक पर इंदौर की एक महिला के जरिए राजस्थान के ऑटो पार्ट्स व्यापारी को फंसाया. व्यापारी को ग्वालियर फ्लैट पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और 12 लाख के सोने के गहने लूट लिए. इंदौर कनेक्शन से गिरोह की पहुंच कई शहरों तक फैली हुई थी. पड़ाव थाना पुलिस ने जांच में फेसबुक चैट्स और लोकेशन ट्रैकिंग से साक्ष्य जुटाए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ग्‍वालियर में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

ग्वालियर. हाल ही में सामने आया हनी ट्रैप गैंग का मामला अब इंदौर से जुड़ गया है, जहां फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती से ब्लैकमेलिंग और लूट तक की कहानी सामने आई है. राजस्थान के एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी को फंसाकर 12 लाख रुपये के सोने के गहने लूटने वाले इस गिरोह के सदस्यों में कांग्रेस से जुड़ी एक महिला और उसके परिवार के लोग शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी, बेटी और दामाद शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि कारोबारी की शुरुआती दोस्ती इंदौर की एक महिला से हुई थी, जिसने उसे ग्वालियर की मास्टरमाइंड रीता का नंबर दिया. फेसबुक पर “हैलो” से शुरू हुई बातचीत ब्लैकमेलिंग और लूट पर खत्म हुई. गिरोह ने व्यापारी को फ्लैट पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और गहने लूट लिए.

पुलिस के अनुसार, हनी ट्रैप गिरोह ने व्यापारी को फंसाने के लिए महिला सदस्यों का इस्तेमाल किया, जो सोशल मीडिया पर संपर्क बनाती थीं. लूट के बाद ब्लैकमेलिंग की धमकी दी जाती थी. गिरफ्तारियों में कांग्रेस से जुड़ी महिला का नाम सामने आया है, जिसके परिवार ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. फेसबुक पर दोस्ती बनाता था. इंदौर की महिला ने राजस्थान के व्यापारी को ग्वालियर की रीता से जोड़ा. व्यापारी को ग्वालियर बुलाकर फ्लैट पर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया. सोने के गहने लूटे गए. गिरोह में परिवार के सदस्य शामिल थे, जो हनी ट्रैप का जाल बुनते थे.

मास्‍टरमााइंड निकली पत्‍नी, पति, बेटी और दामाद समेत गिरफ्तार 
गिरफ्तारियां और जांच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मास्टरमाइंड रीता, उसका पति, बेटी और दामाद शामिल है. जांच में इंदौर कनेक्शन पुख्ता हुआ है. पु‍लिस आरो‍पियों के फेसबुक चैट्स, सोशल मी‍डिया अकाउंट्स, बैंक खाते और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है. पु‍लिस का कहना है कि गैंग की महिलाएं शातिर है. वे बार-बार पूछताछ में भटका रही हैं. ये गैंग हनी ट्रैप में व्‍यापा‍रियों को ही निशाना बनाती थी.

About the Author

authorimg

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments