Cricket
oi-Naveen Sharma
Sanju Samson: BCCI नमन अवॉर्ड्स की शाम सिर्फ पुरस्कारों के लिए ही नहीं, बल्कि हंसी-मजाक के उन यादगार लम्हों के लिए भी जानी जाएगी जिसने महफिल में चार चांद लगा दिए। इस शाम का सबसे मजेदार पल वह था जब राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने अपनी ही टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री की।
मंच पर मौजूद हार्दिक पांड्या और सामने बैठे दिग्गज राहुल द्रविड़ भी सैमसन के इस मजाकिया अंदाज को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। अहम बात तो यह है कि संजू सैमसन ने यह मजेदार बातचीत वैभव सूर्यवंशी के सामने ही शेयर की।

उन्होंने बताया कि जब वैभव पहली बार टीम के साथ जुड़े थे, तब मेंटर राहुल द्रविड़ ने उन्हें अपने कमरे में बुलाकर उनकी रणनीति जाननी चाही। द्रविड़ ने बड़े प्यार से पूछा कि तुम्हारा प्लान क्या है?
वैभव का जवाब इतना बेबाक था कि संजू भी हैरान रह गए। वैभव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो बस खेलेंगे। जब द्रविड़ ने उनके गेम प्लान के बारे में गहराई से पूछा, तो वैभव ने बड़ी मासूमियत और निडरता से कहा कि अगर मुझे पहली गेंद मिली, तो मैं पहली ही उड़ा दूंगा! संजू ने इस दौरान बिहारी अंदाज वाला एक्सेंट रखते हुए यह घटना बताई।
संजू सैमसन ने इस घटना को याद करते हुए मंच पर मौजूद लोगों को बताया कि वैभव की बातें सुनकर उन्हें ऐसा लगा जैसे यह लड़का कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहा है। सैमसन जिस समय यह मिमिक्री कर रहे थे, वैभव सूर्यवंशी खुद उनके बगल में खड़े मुस्कुरा रहे थे।
संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करता हुआ।
😂pic.twitter.com/jlfzn8bU0y— Exx Cricketer (@old_cricketer) March 15, 2026
समारोह में सामने बैठे राहुल द्रविड़ अपनी इस चर्चा का जिक्र सुनकर ठहाके मारते दिखे। यह लम्हा दिखाता है कि राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में किस कदर का दोस्ताना माहौल है और कैसे दिग्गज खिलाड़ी युवाओं के आत्मविश्वास को निखारने का काम कर रहे हैं।
-

Saayoni Ghosh: ‘तू लाख बेवफा है ‘, कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर?
-

LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम?
-

‘मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही’, बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?
-

VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल
-

North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट
-

26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम
-

LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें
-

खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें
-

LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान
-

Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक



