Cricket
oi-Naveen Sharma
Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले भज्जी अब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की क्लास लगाने के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने हरभजन सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे शायद यह अंदाजा नहीं था कि टर्बनेटर उसे उसी की भाषा में ऐसा करारा जवाब देंगे कि सोशल मीडिया पर गदर मच जाएगा।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ‘Homie’ नामक एक यूजर ने हरभजन सिंह को टैग करते हुए बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया। उसने लिखा कि कैरेबियन इयन बिशप भारत के नहीं हैं लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर्स को भज्जी, सहवाग और सिद्धू से ज्यादा जानते हैं। कमेंट्री बॉक्स का फोटो लगाकर मीम बनाया गया था। इस पर भज्जी ने जवाब देते हुए लिखा कि हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार, चल निकल यहां से टॉमी। इसके बाद मामला बढ़ गया।

उस यूजर ने लिखा कि अश्विन से जलन हरभजन का करियर खा गई और अब उन्हें सिर्फ कमेंट्री पर ध्यान देना चाहिए, वरना वहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यूजर ने हरभजन के निकनेम ‘टर्बनेटर’ का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कमेंट्री के लिए ‘टेरर’ (आतंक) तक कह डाला। इस सीधे हमले ने हरभजन सिंह को बुरी तरह उकसा दिया।
कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे लोंडू को जवाब हज़म नहीं हुआ । चल बे टोमी https://t.co/0f1FBbj9Fw
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 29, 2026 “>
हरभजन सिंह ने इसे नजरअंदाज करने के बजाय ईंट का जवाब पत्थर से दिया। उन्होंने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, “कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे लोंडू को जवाब हज़म नहीं हुआ। चल बे टोमी।” हरभजन का यह ‘देसी’ और आक्रामक अंदाज कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। उन्होंने न केवल उस यूजर की बोलती बंद की, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि वह फालतू की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह अंग्रेजी की एक अच्छी कहावत है । जो तेरे पर लागू होती है । अगर ना समजे तो अपने paid सेना की मदद ले लेना 👇 Get lost now । और हा अपनी असली शकल और आईडी से कर ना tweet फट्टू https://t.co/APEOIhvldf pic.twitter.com/KyeeP195gP
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 29, 2026“>
फिर से ट्रोल की बकवास हुई तो हरभजन सिंह ने लिख दिया कि मैंने बहुत समय पहले सीखा था कि कभी भी सूअर से कुश्ती नहीं लड़नी चाहिए। इससे आप गंदे हो जाते हैं और सबसे बड़ी बात, सूअर को इसमें मज़ा आता है।
-

Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने
-

38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं ‘ऐसी’ Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल
-

Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट
-

3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ
-

साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?
-

Iran Israel War: ‘भारत युद्ध रुकवा सकता है’, खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप
-

Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट
-

Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला
-

Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List
-

27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?



