Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Amit Shah गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हरिद्वार से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। अमित शाह ने जनता से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्रान किया है। अमित शाह ने मंच से भाजपा के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने का जिक्र करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी दोनों सरकारों का जिक्र किया।
शाह ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह व धामी सरकार ने उत्तराखंड की सेवा की है। तीसरी मौका दें। छोटे राज्यों की श्रेणी में देवभूमि को एक नंबर पर ले जाएंगे। अमित शाह ने युवा और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने नारे लगवाए और कहा कि दिल्ली तक आवाज जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। 24 में ही उड़ीसा में पहली बार भाजपा का सीएम बना। हरियाणा और महाराष्ट्र में हैट्रिक लगाकर तीसरी बार सरकार बनाई। 2025 में दिल्ली में आप का सूपड़ा साफ किया और बिहार में दो तिहाई से सरकार बनाई। केरल के त्रिवेंद्र में पहली बार भाजपा का भगवा लहराया। 2026 में बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार होगी। 2027 का उद्घाटन देवभूमि उत्तराखंड से होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की
‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमकर तारीफ की। उन्होंने यूसीसी से लेकर, नकल विरोधी कानून और अतिक्रमण के खिलाफ धामी के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने कार्यकाल में चुन चुन कर समस्याओं का समाधान किया है। अमित शाह ने कहा कि 2027 में कुंभ भी होना है, जिसे सरकार शानदार तरीके से सम्पन्न कराएगी। साथ ही 27 में चुनाव भी है, जिसमें भाजपा हैट्रिक बनाएगी और फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अमित शाह ने हरिद्वार से राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी जमकर हमला बोला।
2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया
अमित शाह ने हरिद्वार से ही 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। भाजपा हरिद्वार से ही चुनाव का श्रीगणेश करना चाहती है। यहां 2022 में भाजपा 11 में से सिर्फ 3 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई थी। धामी मंत्रिमंडल में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व भी नहीं है। जबकि हरिद्वार पहाड़ और मैदान को जोड़ने के साथ ही सनातन का केंद्र भी है। हरिद्वार देश ही नहीं विदेश में भी करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में भाजपा ने हरिद्वार को ही चुना है।
-

हरिद्वार में गरजे अमित शाह, एक- एक घुसपैठिया को देश से बाहर निकालेंगे, राहुल गांधी को लेकर भी कही बड़ी बातें
-

Kerala Elections 2026: केरल चुनाव से पहले कोच्चि पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, BLO के लिए कही ये बात
-

Nepal Election Result 2026: नेपाल में ‘Gen-Z’ की जीत! RSP को मिला प्रचंड बहुमत, रैपर बालेन शाह बनेंगे नए पीएम?
-

होली के रंगों में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और विकास के संदेश के साथ दिखे सीएम धामी
-

होली के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल रवाना, विधानसभा चुनाव को देखते हुए जानिए क्यों है खास दौरा
-

Karnataka Budget 2026: सिद्धारमैया के बजट पर भड़की बीजेपी, बेंगलुरु में भारी प्रदर्शन
-

धामी के चार साल: अमित शाह का हरिद्वार दौरा, तीन बड़े कार्यक्रम, कोर बैठक भी, 2027 को लेकर इन बड़े फैसले पर नजर
-

टिहरी लेक फेस्टिवल का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, झील बनेगी पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र, जानिए क्या की घोषणाएं
-

Tamil Nadu Election: चुनावी राजनीति में विजय की एंट्री से बीजेपी और DMK में से किसे होगा ज्यादा नुकसान?
-

Amit Shah Naxalism: 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद! अमित शाह का ऐलान, रेड कॉरिडोर पर भी बड़ा बयान
-

Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर अमित शाह का बयान, बातों ही बातों में बहुत कुछ कह गए गृहमंत्री!
-

Nepal Elections 2026: Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में आज मतदान,बालेन शाह या गगन थापा-किसके साथ हैं युवा वोटर?



