Homeटेक्नोलॉजीहरियाणा पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत में किसान की बेटी की शादी...

हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में शामिल होंगे; 3 साल पहले इनके खेत में ट्रैक्टर चलाया – Sonipat News




कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोनीपत में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। कुछ ही देर में राहुल का काफिला किसान के घर पहुंचेगा। राहुल की सिक्योरिटी को लेकर स्थानीय पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस की कई टीम तैनात कर दी गई हैं। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसान संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाया था। महिलाओं के साथ धान की रोपाई भी की थी। इसी के बाद राहुल आज दूसरी बार गोहाना के मदीना गांव पहुंच रहे हैं। राहुल के दौरे की सूचना मिलने के बाद संजय के घर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। उनके खास स्वागत की तैयारियां चल रही है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी गांव में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
अब सिलसिलेवार पढ़िए.. पुरानी यादें और राहुल का अचानक आना खेत में रोपाई और देसी खानपान: तीन साल पहले राहुल गांधी अचानक गोहाना के मदीना गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान संजय के खेत में उतरकर न केवल धान की रोपाई की थी, बल्कि ट्रैक्टर भी चलाया था। काम के बाद उन्होंने संजय के घर पर जमीन पर बैठकर देसी रोटी, साग और छाछ का स्वाद लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रिश्तों की नई इबारत: किसान संजय और उनका परिवार उस समय रातों-रात देशभर में मशहूर हो गया था। राहुल गांधी ने उस दौरान किसानों की समस्याओं और खेती की बारीकियों पर लंबी चर्चा की थी। अब उसी स्नेह को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी परिवार के एक सदस्य की शादी में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। गांव में उत्साह का माहौल: राहुल गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही मदीना गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न जैसा माहौल है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण सुरक्षा व स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। ग्रामीणों के लिए यह गर्व की बात है कि देश का एक बड़ा नेता उनके गांव की चौपाल और आंगन से दोबारा जुड़ने आ रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments