Cricket
oi-Naveen Sharma
IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से चंद दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, ऐसे में सवाल यह था कि रिप्लेसमेंट में कौन आएगा।
इस बीच केकेआर की तरफ से एक बड़ा धमाकेदार फैसला लेने की खबर सामने आ रही है, जिससे हर कोई हैरान है। बीसीसीआई ने भी शायद नहीं सोचा होगा कि कुछ ऐसा हो सकता है। केकेआर मैनेजमेंट शायद कोई रिप्लेसमेंट नहीं लाएगा।

केकेआर ने लिया बड़ा फैसला
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक KKR मैनेजमेंट का मानना है कि उनके पास पहले से ही पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। इसका मतलब है कि टीम को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की कोई आवश्यकता नहीं है और बिना किसी नए नाम की घोषणा किए टीम आगे बढ़ेगी।
पथिराना पर सस्पेंस लेकिन मुजराबानी की एंट्री
भले ही KKR ने हर्षित का विकल्प नहीं लिया लेकिन उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़राबानी को टीम में शामिल किया है। वहीं 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की फिटनेस पर भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि टीम को उम्मीद है कि वे सीजन के बीच तक वापसी कर लेंगे। मुजराबानी के आने से टीम का पेस अटैक निश्चित तौर पर मजबूत होना है।
KKR के पास कितने तेज गेंदबाज?
केकेआर के पास वर्तमान में तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर विविधता की कोई कमी नहीं है। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो टीम में आकाश दीप, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे प्रतिभाशाली नाम शामिल हैं, जो अपनी रफ्तार और स्विंग से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। वहीं विदेशी कोटा पूरा करने के लिए कोलकाता ने मथीशा पथिराना की सटीक यॉर्कर और ब्लेसिंग मुज़राबानी की अतिरिक्त उछाल पर भरोसा जताया है।
-

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को किया अनफॉलो? क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी बना वजह, सामने आया असली सच
-

हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर? हाथ में वॉकिंग स्टिक लिए नजर आए बेबस, डराने वाला वीडियो आया सामने!
-

T20 World Cup के बाद अब IPL से भी बाहर होगा यह भारतीय खिलाड़ी? शाहरुख खान की KKR को लगा बड़ा झटका
-

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा आरसीबी-आरसीबी का शोर, सरकार से मिली मंजूरी
-

IPL इतिहास का अकेला पाकिस्तानी खिलाड़ी, फाइनल खेल टीम को बनाया था चैंपियन, पत्नी हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत?
-

चोरी-छिपे आखिर किसने बना लिया शिवम दुबे का वीडियो? सीक्रेट रिकॉर्डिंग देख खिलाड़ी ने कहा- डिलीट कर दे भाई
-

बैन के 13 साल बाद फिर इस दिग्गज ने कर ली मैदान में उतरने की तैयारी? IPL के इस टीम से जुड़ा नाम!
-

वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, IPL से पहले सभी टीमों को दे डाली चुनौती, बयान से मचाया तहलका
-

Yash Dayal Caste: IPL 2026 में RCB के तेज गेंदबाज यश किस जाति से? Shweta Pundir कैसे बनी दुल्हन?-Love Story
-

IPL 2026: KKR में कौन करेगा हर्षित राणा को रिप्लेस? 3 खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल
-

IPL ने फिर कराई PSL की बेइज्जती, पाकिस्तान को धोखा देकर KKR में दिग्गज की एंट्री, वर्ल्ड कप में मचाई थी तबाही
-

IPL 2026 में 12 विदेशी सितारे डेब्यू करने को तैयार, वर्ल्ड कप में मचा चुके हैं तबाही, चेक करें Full List



