Homeराजनीति‘हिजाब पहनो या बाहर निकलो’, लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में सिर ढकने...

‘हिजाब पहनो या बाहर निकलो’, लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में सिर ढकने को लेकर विवाद, वीडियो वायरल


Trending

oi-Kumari Sunidhi Raj

Lucknow Hijab Controversy: बड़ा इमामबाड़ा में घूमने आई कुछ हिंदू लड़कियों को सिर ढकने के लिए कहे जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलग-अलग संगठनों और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

इस मामले को लेकर मान्या सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपनी दोस्तों के साथ इमामबाड़ा घूमने गई थीं। उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें सिर ढककर आने को कहा।

Lucknow Hijab Controversy

हिजाब के बिना एंट्री बैन

मान्या के मुताबिक, उनसे कहा गया कि बिना हिजाब या दुपट्टे के परिसर में आना ठीक नहीं है और पहले सिर ढककर आएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि लोग कैसे तय कर सकते हैं कि कोई क्या पहने और क्या नहीं।

‘दुपट्टा लाओ या यहां से निकलो’

मान्या सिंह ने बताया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे कहा, “दुपट्टा लेकर आओ, बिना हिजाब यहां आना मना है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने सिर नहीं ढका तो उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया।

हालांकि मान्या और उनकी दोस्त ने यह बात नहीं मानी और बिना हिजाब या दुपट्टे के ही परिसर में घूमती रहीं।

वीएचपी नेता ने जताई नाराजगी

इस पूरे विवाद पर विनोद बंसल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि लखनऊ घूमने आई कुछ हिंदू लड़कियों को इमामबाड़ा परिसर में हिजाब पहनने के लिए कहना गलत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कियों को घूरकर देखना, उनके कपड़ों को लेकर टिप्पणी करना और बाहर निकालने की धमकी देना महिलाओं के प्रति गलत सोच को दिखाता है।

कार्रवाई की मांग

विनोद बंसल ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को भी इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments