Homeराजनीति₹200 करोड़ के बंगले पर घमासान! आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं...

₹200 करोड़ के बंगले पर घमासान! आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के चंद्रशेखर, क्या छिपा रहे दौलत


India

oi-Pallavi Kumari

Rajeev Chandrasekhar Net Worth 2026: केरल की राजनीति में इस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की संपत्ति को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में उनका करीब 49,000 स्क्वॉयर फीट का आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत लगभग ₹200 करोड़ बताई जा रही है। आरोप है कि इस प्रॉपर्टी की जानकारी चुनावी हलफनामे में नहीं दी गई।

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की है और कहा है कि अगर जानकारी छिपाई गई है तो पीपल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत उनकी केरल विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। ऐसे में आइए जानते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके राजीव चंद्रशेखर आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Rajeev Chandrasekhar Net Worth 2026

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा,

”नेमोम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने अपने हलफनामे में अपने आवास का खुलासा नहीं किया है, जो बेंगलुरु के कोरमंगला 3rd ब्लॉक में स्थित 49,000 वर्ग फुट का एक आलीशान बंगला है। यह 1.07 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक में स्थित है, जहां कई भारतीय अरबपति रहते हैं। यहां जमीन की कीमत करीब ₹35,000 से ₹50,000 प्रति वर्ग फुट या उससे ज्यादा है। सिर्फ जमीन की कीमत ही लगभग ₹200 करोड़ हो सकती है। इस संपत्ति का प्रॉपर्टी नंबर 408 है। आप Application Number: 1600322463 का उपयोग करके प्रॉपर्टी टैक्स रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।”

Dear @Ceokerala,

BJP candidate from Nemom constituency, Rajeev Chandrasekhar, has not disclosed his residence, a 49,000 sq.ft mansion in Koramangala 3rd Block, Bengaluru, in his affidavit.

This is a 1.07 acre property in one of the most expensive locations in the country, where… pic.twitter.com/pyyzD5Sft7

— Congress Kerala (@INCKerala) March 23, 2026 “>

Rajeev Chandrasekhar Property: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राजीव चंद्रशेखर?

नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक राजीव चंद्रशेखर ने अपनी कुल संपत्ति ₹93 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस का आरोप है कि असली संपत्ति इससे कहीं ज्यादा हो सकती है और कुछ जानकारियां छिपाई गई हैं। हलफनामे में यह भी सामने आया कि इतनी बड़ी संपत्ति के बावजूद उन्होंने अपने नाम पर किसी रिहायशी प्रॉपर्टी या कार का जिक्र नहीं किया, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अगर उनकी घोषित संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब ₹78.81 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें बैंक डिपॉजिट, शेयर, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड्स शामिल हैं। उनकी पत्नी के पास भी ₹18.10 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति दर्ज की गई है।

अचल संपत्ति के तौर पर बेंगलुरु में उनकी प्रॉपर्टी की कीमत करीब ₹15.07 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा उनके पास 3.58 करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण और कीमती सामान हैं। एक दिलचस्प चीज उनकी संपत्ति में 1942 मॉडल की ‘Red Indian Scout’ मोटरसाइकिल भी शामिल है, जिसे उन्होंने 1994 में महज ₹10,000 में खरीदा था।

Rajeev Chandrasekhar Net Worth 2026

Liabilities & Income – कमाई से ज्यादा कर्ज का बोझ?

हलफनामे के मुताबिक चंद्रशेखर पर ₹107 करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है। वहीं उनकी पत्नी पर करीब ₹1.62 करोड़ की देनदारी है। यह कर्ज मुख्य रूप से बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिया गया है। आय की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी सालाना आय करीब ₹92.91 लाख रही, जबकि उनकी पत्नी की आय ₹60.50 लाख दर्ज की गई।

राजीव चंद्रशेखर आपराधिक मामले और एजुकेशन

हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े हैं। ये मामले कलमसेरी ब्लास्ट को लेकर दिए गए बयान से संबंधित हैं। हालांकि केरल हाई कोर्ट ने इन मामलों में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 1988 में इलेनॉइस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया है। इसके अलावा उन्हें विस्वेस्वराया टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटीसे डॉक्टर ऑफ साइंस (मानद) की उपाधि भी मिल चुकी है।

क्या पड़ेगा चुनाव पर असर?

इस पूरे विवाद का असर केरल विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। खासकर नेमम सीट से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अगर चुनाव आयोग इस मामले में कोई कार्रवाई करता है, तो यह चुनावी समीकरण बदल सकता है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस विवाद में आगे क्या होता है और क्या आरोपों की जांच के बाद कोई बड़ा फैसला सामने आता है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments