Homeअपराध15 महीने बाद भी नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी, पूरा परिवार धरने...

15 महीने बाद भी नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी, पूरा परिवार धरने पर… कौन थे गणपत सिंह?


Last Updated:

Ganpat Singh Hatyakand Jalore News : गणपत सिंह हत्याकांड में 15 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पीड़ित परिवार धरने पर है, मृतक की मां हवा कंवर भूख हड़ताल पर हैं. परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा चाहता है. धरना अब लंबा खिंच चुका है और माहौल लगातार भावुक होता जा रहा है. परिवार का कहना है कि इतने महीनों बाद भी पुलिस कोई साफ जवाब नहीं दे पा रही है.

Zoom

जालोर के गणपत सिंह हत्याकांड मामला

गणपत सिंह हत्याकांड : 28 अगस्त 2024. जालौर के मांडोली निवासी एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई. नाम गणपत सिंह. घटना को तकरीबन 15 माह से भी अधिक हो गए, लेकिन भौचक्का कर देने वाली बात यह है कि पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. उन्हें कोई सुराग नहीं मिला.

पीड़ित परिवार का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है. हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर परिवार पिछले कई दिनों से जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा हुआ है. धरना अब लंबा खिंच चुका है और माहौल लगातार भावुक होता जा रहा है. परिवार का कहना है कि इतने महीनों बाद भी पुलिस कोई साफ जवाब नहीं दे पा रही है.

धरने की सबसे मार्मिक तस्वीर यह है कि मृतक की 80 वर्षीय मां हवा कंवर खुद भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं. उनके साथ गणपत सिंह की पत्नी भी अनशन कर रही है. दोनों का कहना है कि जब तक बेटे और पति के हत्यारों का खुलासा नहीं होगा, तब तक वे यहां से उठने वाली नहीं हैं. धरना स्थल पर परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला-

  • मांडोली नगर निवासी व्यापारी गणपत सिंह पुत्र रणजीत सिंह राजपूत 27 अगस्त 2024 की शाम अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे.
  • रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और बाद में रामसीन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
  • अगले दिन 28 अगस्त को सिकवाड़ा रोड पर सुनसान जगह पर गणपत सिंह का शव लावारिस हालत में मिला.
  • शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना, लेकिन अब तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है.
  • घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने रामसीन थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.
  • उस समय के एएसपी ने 10 दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था.
  • इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर राजपूत समाज सहित अन्य लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया.
  • परिजन करीब 15 दिन तक धरने पर बैठे, लेकिन इसके बावजूद मामले में कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका.
  • मृतक की पत्नी भारती कंवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की थी.
  • हाल ही में परिजनों ने फिर से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल करेंगे.

परिवार की मुख्य मांग क्या है?
परिवार का कहना है कि 15 महीने बीत जाने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ. वे आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले का जल्द खुलासा चाहते हैं.

प्रशासन ने इस मामले में क्या प्रतिक्रिया दी है?
जिला कलेक्टर धरना स्थल पर पहुंचे और परिवार से बातचीत कर भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस जांच जारी है.

क्या कोई जनप्रतिनिधि भी धरना स्थल पर पहुंचे?
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी धरना स्थल पर पहुंचे और परिवार को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments