More Sports
oi-Naveen Sharma
अक्सर फाइट से पहले हंसती-मुस्कुराती दिखने वालीं सुपरगर्ल जब रिंग में एंट्री लेती हैं तो वह अपना रौद्र रूप धारण कर लेती हैं। उनके जबरदस्त मुक्के, किक्स और घुटने के वार अच्छी-अच्छी विरोधियों को ढेर करते हुए आए हैं।
अब वह एक बार फिर से लंबे समय बाद एक्शन में दिखने जा रही हैं और उनका सामना 14 मार्च को होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट ONE Fight Night 41 में हांगकांग की फाइटर यू यौ पुई से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।

होश संभाला तब से कर रही हैं ट्रेनिंग
थाईलैंड के लोग अपने राष्ट्रीय खेल मॉय थाई को बहुत ही छोटी उम्र से शुरु कर देते हैं और एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक ने भी कुछ ऐसा ही किया। पिता की देखरेख में वह और उनकी बड़ी बहन वंडरगर्ल, जो कि एक फाइटर हैं, ने ट्रेनिंग शुरु की। इसी के चलते 22 वर्षीय स्टार ने करियर में अब 40-7 (जीत-हार) का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के बारे में कहा, “मेरे पिता मुझे बचपन से ही मॉय थाई सिखा रहे हैं, जब मैं करीब 2-3 साल की थी। मॉय थाई हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। मैं 8 साल की उम्र से ही फाइट कर रही हूं और बिना ब्रेक के लगातार ट्रेनिंग करती रही हूं।”
कामयाबी ही डिप्रेशन की वजह बनी
जिस उम्र मे बच्चे स्कूल की पढ़ाई कर रहे होते हैं, उस समय सुपरगर्ल स्ट्राइकिंग जगत का एक चर्चित नाम बन गईं। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में अपनी ONE डेब्यू फाइट लड़ी और विरोधी को मात्र 60 सेकंड मे ढेर कर दिया। उन्हें लगातार कामयाबी मिलती रही, मगर इसी शोहरत ने उनकी नींद भी उड़ा दी।
उस बुरे दौर के बारे मे बात करते हुए सुपरगर्ल ने कहा, “मैं तो लगभग फाइटिंग छोड़ने वाली थी क्योंकि ऑनलाइन बहुत सारे नकारात्मक कमेंट्स आने लगे थे। मैं बहुत उदास रहने लगी थी, लगभग डिप्रेशन जैसा महसूस होने लगा था और पैनिक अटैक भी आने लगे थे। कई बार तो मुझे नींद भी नहीं आती थी।”
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
-

अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
-

LPG Shortage: ‘Rush Booking ना करें’, एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?
-

जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?
-

संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश
-

‘PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो…’ राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी?
-

PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक
-

DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल
-

Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव
-

LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report
-

पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम



