Homeट्रैवल6,6,6,6,6,6,6,6! टिम डेविड के तूफ़ान के सामने उड़ गई CSK की गेंदबाजी,...

6,6,6,6,6,6,6,6! टिम डेविड के तूफ़ान के सामने उड़ गई CSK की गेंदबाजी, RCB ने बनाया IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर


Cricket

oi-Naveen Sharma

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रनों का ऐसा अंबार लगा दिया है कि इतिहास रच गया। एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के आईपीएल इतिहास यह यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टिम डेविड ने ओवरटन के एक ओवर में 30 रन ठोककर गदर काट दिया। इस सीजन का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

टिम डेविड ने आते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और रिकॉर्ड 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, इनमें से 4 छक्के तो ओवरटन के ओवर में आए। डेविड का स्ट्राइक रेट 280.00 का रहा, जिसने चेन्नई के डेथ ओवरों की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Tim David

टिम डेविड का साथ पाटीदार ने निभाया

उनके साथ कप्तान रजत पाटीदार ने भी बखूबी साथ निभाया और मात्र 19 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्कोर को 250 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में आरसीबी का उच्चतम स्कोर 263 रन है। ओवरऑल स्कोर के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है, हैदराबाद के नाम 287 रन हैं।

आरसीबी की शुरुआत से ही इरादे साफ थे। फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, जबकि विराट कोहली (28) ने आक्रामक रुख अपनाकर चेन्नई पर दबाव बनाए रखा। नंबर 3 पर आए देवदत्त पडिक्कल ने अपनी क्लास दिखाते हुए 29 गेंदों में 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए, जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मंच मिला।

गेंदबाज नहीं लगा पाए रनों पर अंकुश

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज आज आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह पस्त नजर आए। शिवम दुबे, अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन को एक-एक सफलता तो मिली, लेकिन वे रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके। चेन्नई के मुख्य गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 12 के पार रहा, जो दिखाता है कि आज चिन्नास्वामी में गेंदबाजों के लिए कोई जगह नहीं थी। अब चेन्नई को जीत के लिए प्रति ओवर 12.55 की औसत से रन बनाने होंगे, जो कि एक बेहद कठिन चुनौती है। कंबोज ने सर्वाधिक 52 रन खर्च किए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments