HomeराजनीतिRCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल!...

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल! कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर, किसे मिलेगी जीत?


Cricket

oi-Amit Kumar

RCB vs SRH IPL 2026 Playing 11: करीब 17 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब एक नए अवतार में नजर आएगी। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कोशिश जीत के साथ आगाज करने की होगी।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका (RCB vs SRH IPL 2026 Playing 11)

आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी है। विराट कोहली और फिल साल्ट पारी का आगाज करेंगे। मिडिल ऑर्डर में अनुभव और आक्रामकता का मेल है। नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल और नंबर चार पर कप्तान रजत पाटीदार खुद कमान संभालेंगे। टीम ने ऑलराउंडर्स पर काफी भरोसा जताया है। क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड के होने से बल्लेबाजी में काफी गहराई है। वहीं, गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ जोश हेजलवुड और जैकब डफी संभालेंगे।

RCB vs SRH 1

कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर?

आरसीबी की टीम में स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए सुयश शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आ सकते हैं। यदि अतिरिक्त पेसर की जरूरत पड़ी, तो रसिक डार विकल्प होंगे। वहीं हैदराबाद पिच की स्थिति के अनुसार अनिकेत वर्मा या हर्ष दुबे में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आजमा सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा इस सीजन का पहला इम्पैक्ट प्लेयर कौन होगा?

हैदराबाद की टीम है बेहद खतरनाक

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार ईशान किशन की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। टीम की ओपनिंग जोड़ी काफी खतरनाक है, जहां अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार हैं। मिडल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 फिनिशर मौजूद हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल, शिवम मावी और जयदेव उनादकट का अनुभव टीम को मजबूती देगा। युवा जीशान अंसारी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, शिवम मावी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा / हर्ष दुबे

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, क्रूणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments