Homeव्यवसायBank Holidays on Ram Navami: क्या आज बैंक बंद हैं? जानें...

Bank Holidays on Ram Navami: क्या आज बैंक बंद हैं? जानें अपने राज्य का हाल


Business

oi-Ankur Sharma

Bank Holidays on Ram Navami: राम नवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन (नवमी तिथि) को मनाया जाता है।

आज ये पर्व मनाया जा रहा है जिसकी वजह से कई राज्यों में बैंक बंद हैं। कुछ जगहों पर 27 मार्च को राम नवमी की छुट्टी है इसलिए वहां कल बैंक बंद रहेंगे। चलिए विस्तार से जानते हैं कि आपके स्टेट में किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holidays on Ram Navami

26 March Bank Holidays: 26 मार्च को इन राज्यों में हैं बैंक बंद

दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी है।

March Holidays 2026: 27 मार्च को इन राज्यों में रहेंगे बैंक बंद

बिहार, ओडिशा और सिक्किम में 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद

जिन राज्यों में शुक्रवार को राम नवमी की छुट्टी है, वहां को लोगों को लगातार तीन दिन छुट्टी की वजह से सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 27 मार्च को शुक्रवार है और इसके बाद 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार है इसलिए लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च को बैंक रहेंगे बंद

सोमवार के बाद 31 मार्च मंगलवार को एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन महावीर जयंती है, इसलिए दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे।

महावीर जयंती कब मनाई जाती है?

महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन जैन समुदाय के लिए अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक महत्व रखता है। महावीर जयंती हमें जीवन में सच्चाई, अहिंसा और संयम का पालन करने की प्रेरणा देती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments