HomeराजनीतिAaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने...

Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आईपीएल अब सिर्फ क्रिकेट का रोमांच नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक शानदार पहल बनता जा रहा है। इस पहल के तहत हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाया जाता है, जिससे खेल के साथ-साथ प्रकृति को भी फायदा मिल रहा है। इसे ग्रीन डॉट बॉल इनिशियटिव कहा जाता है, आईपीएल में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में भी कई डॉट बॉल्स देखने को मिली।

आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन के दौरान कुल 30 डॉट बॉल्स खेलीं। इस हिसाब से पहली पारी खत्म होते-होते 30 पेड़ लगाने का योगदान हुआ। आरसीबी की बैटिंग के दौरान कुल 17 डॉट बॉल्स थीं, 16वें ओवर में ही आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया था, इस वजह से संख्या कम रही। पूरे मैच की 47 डॉट बॉल्स की संख्या के आधार पर इतने पेड़ लगेंगे।

Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage

सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी इशान किशन ने खेली, जिन्होंने 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने भी तेजतर्रार अंदाज में 18 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में तेज रन आने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद 200 के पार पहुंचने में सफल रही।

जवाबी पारी में आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली का बल्ला चमका। पडीक्कल 61 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही माने। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन की पारी खेली। आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच एकतरफा अंदाज में खत्म हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments