Homeट्रैवलVirat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा...

Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी


Cricket

oi-Naveen Sharma

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसे छू पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक सपना होता है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 69 रनों की नाबाद पारी खेलने के दौरान विराट कोहली ने रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वह अब आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस कीर्तिमान के अलावा रोहित शर्मा का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

virat kohli

एक मैदान पर Virat Kohli के सर्वाधिक अर्धशतक

कोहली की इस पारी ने न सिर्फ आरसीबी को जीत दिलाई, बल्कि ‘चेज़ मास्टर’ के उनके टैग को एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनके बल्ले से यह 28वां अर्धशतक आया। किसी एक वेन्यू पर इतनी फिफ्टी दुनिया के किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाई है।

Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के एक बड़े और प्रतिष्ठित रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। अब विराट आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेज़ करते हुए 1265 रन बनाए थे, लेकिन कोहली ने बेंगलुरु में अब 1288 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि दिखाती है कि क्यों चिन्नास्वामी को कोहली का अभेद्य किला कहा जाता है और क्यों चेज़ के दौरान उनका आत्मविश्वास दुनिया में सबसे अलग नजर आता है।

आरसीबी ने बनाया रन चेज का कीर्तिमान

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में हासिल कर आरसीबी ने आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब आईपीएल में 200 से अधिक रनों का पीछा करते हुए सबसे कम ओवरों में जीत दर्ज करने का कीर्तिमान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज हो गया है। इस मामले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स (15.5 ओवर बनाम गुजरात, 2025) और मुंबई इंडियंस (16.3 ओवर बनाम आरसीबी, 2023) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments