Homeट्रैवलMI vs KKR: आज वानखेड़े में नाइट राइडर्स करेंगे बड़ा उलटफेर! हेड...

MI vs KKR: आज वानखेड़े में नाइट राइडर्स करेंगे बड़ा उलटफेर! हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?


Cricket

oi-Sohit Kumar

MI vs KKR Head to Head Record: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानि 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अपने घर में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में छठे खिताब का अभियान शुरू करेगी। वहीं, पिछली बार की डिफेंडर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से होना है। मैच का टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा।

jasprit bumrah

MI vs KKR Head-to-Head: मुंबई बनाम कोलकाता में किसका पलड़ा भारी?

आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियंस हमेशा से केकेआर पर हावी रही है।

  • कुल मैच: 35
  • मुंबई इंडियंस की जीत: 24
  • KKR की जीत: 11

वानखेड़े में भी रिकॉर्ड मुंबई के पक्ष में है (10-2), लेकिन याद रहे कि 2024 में केकेआर ने इसी मैदान पर 12 साल का सूखा खत्म कर मुंबई को पटखनी दी थी।

कौन इन, कौन आउट?

  • मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और आग उगलने को तैयार हैं। हालांकि, विल जैक्स और मिचेल सैंटनर इस मैच में नहीं दिखेंगे। ओपनिंग में रोहित के साथ क्विंटन डी कॉक या रयान रिकेल्टन में से कोई एक मोर्चा संभालेगा।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: केकेआर का पेस अटैक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह नवदीप सैनी और सौरव दुबे को शामिल किया गया है। मुस्तफिजुर की जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी एक्शन में दिख सकते हैं।

X-Factor खिलाड़ी जिन पर रहेंगी नजरें

1. जसप्रीत बुमराह (MI): शुरुआती ओवर्स में केकेआर के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने की जिम्मेदारी ‘बूम-बूम’ पर होगी।
2. कैमरन ग्रीन (KKR): 25 करोड़ के खिलाड़ी ग्रीन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
3. सूर्यकुमार यादव (MI): टी20 के किंग सूर्या पिछले सीजन के अपने 717 रनों वाले फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

पिच और टॉस का ‘बॉस’ कौन?

वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है। यहां छोटा ग्राउंड और तेज आउटफील्ड मतलब चौकों-छक्कों की बरसात। शाम के समय ओस (Dew) बड़ी भूमिका निभाएगी। 14-15वें ओवर तक गेंद गीली होने लगेगी, जिससे स्पिनर्स को परेशानी होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां 195+ का स्कोर ही सुरक्षित माना जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित Playing XI

Mumbai Indians: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।

Kolkata Knight Riders: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments