HomeराजनीतिSilver Rate Today: हफ्ते के पहले दिन चांदी हुई सस्ती, अब 24000...

Silver Rate Today: हफ्ते के पहले दिन चांदी हुई सस्ती, अब 24000 में मिल रही 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 30 March 2026: मार्च के आखिरी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर आई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और इसी का असर सोमवार (30 मार्च) को बाजार खुलते ही दिखा। MCX पर चांदी का वायदा भाव सुबह करीब 9 बजे 0.37% यानी 843 रुपये गिरकर 2,27,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 2,27,954 रुपये प्रति किलो था।

इसी साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिसके मुकाबले अब कीमत काफी नीचे आ चुकी है। सर्राफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) रह गई है।

Silver Rate Today 30 March 2026

वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार सुबह तक यह 2,21,647 रुपये प्रति किलो के आसपास दर्ज की गई। दूसरी ओर, कुछ प्लेटफॉर्म्स जैसे गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो के करीब बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 68.12 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

Silver Rate In India: 27 बड़े शहरों में चांदी का रेट (30 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
🔹दिल्ली ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹मुंबई ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹कोलकाता ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹चेन्नई ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
🔹पटना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹लखनऊ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹मेरठ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹कानपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹अयोध्या ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹गाजियाबाद ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹नोएडा ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹गुरुग्राम ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹चंडीगढ़ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹जयपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹लुधियाना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹गुवाहाटी ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹इंदौर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹अहमदाबाद ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹वडोदरा ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹सूरत ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹पुणे ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹नागपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹नासिक ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹बैंगलोर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹भुवनेश्वर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
🔹कटक ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
🔹केरल ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
🔹रायपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
🔹हैदराबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000

Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट

🔹 पिछले कारोबारी दिन क्या हुआ?

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में करीब 5% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। कीमत 11,250 रुपये टूटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी। इससे पहले बुधवार को यह 2,41,250 रुपये प्रति किलो थी। राम नवमी के चलते गुरुवार को दिन का सत्र बंद रहा था।

🔹 वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव (MCX Silver Trend)

वायदा बाजार में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी 6,911 रुपये (3.14%) चढ़कर 2,26,785 रुपये प्रति किलो हो गई। हालांकि इससे पहले गुरुवार शाम के सत्र में चांदी 14,960 रुपये (6.37%) गिरकर 2,19,874 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी।

🔹 कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग शामिल होती है। IBJA जैसे संस्थान रोजाना बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि MCX जैसे एक्सचेंज पर ट्रेडिंग से कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments